- संगरूर विधायक नरिंदर कौर भराज ने भाजपा पर आरोप लगाया।
- हरियाणा सीएम सैनी ने क्लोज डोर मीटिंग का न्योता दिया।
- 2027 में भाजपा से संगरूर उम्मीदवार बनने का प्रस्ताव।
चंडीगढ़। पंजाब के संगरूर से आम आदमी पार्टी की विधायक नरिंदर कौर भराज ने भारतीय जनता पार्टी पर ऑपरेशन लोटस-2 का आरोप लगा दिया है। आरोप हैं कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से उन्हें क्लोज डोर मीटिंग का न्योता दिया गया है। पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता बलतेज पन्नू ने इसे आपरेशन लोटस का नाम दिया है।
उनका कहना हैं कि भाजपा शुरू से आम आदमी पार्टी के विधायकों को प्रभलोभन देती रही है लेकिन आज तक आप का कोई विधायक उस प्रभलोभन में नहीं आया है। पार्टी दफ्तर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए महिला विधायक ने कहा कि सैनी की तरफ से उन्हें न्योता दिया गया। उन्हें बताया गया कि 2027 में वह संगरूर से भाजपा की प्रतिनिधि होगी और उनकी और भी जरूरतों को पूरा किया जाएगा।
बता दें कि 13 सितंबर 2022 को वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने भाजपा पर आपरेशन लोटस चलाने का आरोप लगाया था। उस दौरान वित्तमंत्री ने कहा था कि भाजपा की तरफ से उनके विधायकों को 25-25 करोड़ रुपये की आफर दी जा रही है। उस दौरान आप नेताओं ने डीजीपी दफ्तर जाकर इसकी शिकायत भी की थी।
शीतल अंगुराल कर चुके भाजपा ज्वाइन
डीजीपी को दी शिकायत के बाद 14 सितंबर को पंजाब पुलिस ने मोहाली में एफआईआर भी दर्ज कर लिया था। इसके उपरांत आप के जालंधर पश्चिमी के विधायक शीतल अंगुराल ने आरोप लगाया था कि उन्हें भाजपा की तरफ से प्रभलोभन दिया गया। बता दें कि बाद में शीतल अंगुराल ने आम आदमी पार्टी छोड़ कर भाजपा ज्वाइन कर ली थी।
आप नेता बोले- न बिके हैं, न बिकेंगें
आप नेता बलतेज पन्नू ने कहा कि भाजपा की मंशा पूरी नहीं हो सकती है। आप के विधायक न तो बिके हैं और न ही बिकेंगे। बता दें कि संगरूर की विधायक नरेन्दर कौर भराज 27 फरवरी 2025 को तब चर्चा में आई थी जब संगरूर में पड़ते भवानी गढ़ ब्लाक में ट्रक यूनियन नेता मंजीत सिंह काका फग्गूवाला ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।
इससे पहले उन्होंने कहा कि नरिंदर कौर भराज को ट्रक यूनियन का प्रधान बनने के लिए उन्होंने 30 लाख रुपये दिए थे। फग्गूवाला ने वापस वापस करने की एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर शेयर की थी।
