By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » प्रदेश में आफत की बारिश: मलाणा नाला में बाढ़ से दो पुल बहे, 387 सड़कें बंद, ऊना-चंबा में स्कूल बंद
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में आफत की बारिश: मलाणा नाला में बाढ़ से दो पुल बहे, 387 सड़कें बंद, ऊना-चंबा में स्कूल बंद

lokmatujala
Last updated: August 2, 2025 7:24 am
By lokmatujala
Share
5 Min Read
SHARE

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में शुक्रवार रात से मूसलधार बारिश का सिलसिला जारी है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। भूस्खलन, जलभराव, सड़क बंद, पेयजल व बिजली आपूर्ति ठप जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। शनिवार सुबह 10 बजे तक राज्य में 4 नेशनल हाईवे सहित कुल 387 सड़कें बंद थीं। इसके अलावा 747 ट्रांसफार्मर और 249 जल आपूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हुई हैं।

Contents
पठानकोट-मनाली NH पर भूस्खलन, शव वाहन फंसाऊना में 222.8 मिमी बारिश, शहर में जलभराव, फैक्टरी में घुसा पानीशिक्षण संस्थान बंद, जिला प्रशासन सतर्कमलाणा घाटी में बाढ़, पुल बह गए, मशीनें बहींपौंग बांध खतरे के निशान के करीब, पानी छोड़े जाने की आशंका8 अगस्त तक भारी बारिश का सिलसिला जारी, अब तक 176 लोगों की मौत

पठानकोट-मनाली NH पर भूस्खलन, शव वाहन फंसा

शनिवार तड़के लगभग 4 बजे चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंडी-कुल्लू मार्ग में कैंची मोड़ के पास भारी भूस्खलन हुआ, जिससे राजमार्ग पूरी तरह बंद हो गया। मार्ग पर बड़े-बड़े पत्थर और मलबा गिरने से सतह पर दरारें पड़ गईं और लगभग पांच घंटे बाद ही रास्ता बहाल हो सका।
भूस्खलन के कारण कुल्लू से नूरपुर जा रहा एक शव वाहन भी फंस गया था। चालक ने बताया कि एनएचएआई की मशीनें सुबह 9 बजे के आसपास ही मौके पर पहुंचीं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

ऊना में 222.8 मिमी बारिश, शहर में जलभराव, फैक्टरी में घुसा पानी

ऊना में शुक्रवार रात 222.8 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से कई गुना अधिक है। डीएफओ आवास, पतंजलि स्टोर के पीछे के घरों, और महादेव पेपर ट्यूब फैक्टरी में पानी घुस गया। फैक्टरी में मशीनरी, कच्चा माल और उत्पाद को भारी नुकसान पहुंचा है। बरनोह गांव में एक प्रवासी मजदूर अपने बेटे के साथ ईंट भट्ठे में फंस गया।

शिक्षण संस्थान बंद, जिला प्रशासन सतर्क

लगातार बारिश को देखते हुए ऊना और चंबा जिलों में आज (2 अगस्त) सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने लोगों से नदियों, खड्डों से दूर रहने और आपात स्थिति में टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क करने की अपील की है।

मलाणा घाटी में बाढ़, पुल बह गए, मशीनें बहीं

मलाणा नाला में आई बाढ़ से क्षेत्र में भारी तबाही हुई है। एक हाइड्रो पावर कंपनी का अस्थायी बांध टूट गया, जिससे हाइड्रा, डंपर, रॉक ब्रेकर, कैंपर व कार बाढ़ में बह गई। मलाणा और पोहल गांव को जोड़ने वाले दो पैदल पुल बह गए हैं, जिससे गांवों का संपर्क कट गया है।

चंबा: भूस्खलन से 75 सड़कें बंद, 188 ट्रांसफार्मर और 80 पेयजल योजनाएं प्रभावित

भरमौर-पठानकोट एनएच पर जांघी के पास भारी भूस्खलन हुआ है। भटियात क्षेत्र पूरी तरह मुख्य मार्गों से कट चुका है। चंबा-तीसा मार्ग पर भी लगातार मलवा हटाने की जरूरत पड़ रही है।

पौंग बांध खतरे के निशान के करीब, पानी छोड़े जाने की आशंका

लगातार बारिश के चलते पौंग डैम का जलस्तर 1362 फीट तक पहुंच गया है, जो खतरे के निशान 1365 फीट से केवल तीन फीट नीचे है। बीबीएमबी द्वारा सायरन और लाउडस्पीकर के जरिए इंदौरा, मंड और मियाणी के निवासियों को सतर्क किया जा रहा है।

लगघाटी में सड़क बनी नाला, संपर्क बाधित

कुल्लू के लगघाटी क्षेत्र की दड़का-भूमतीर सड़क पर भारी बारिश से नाला बन गया है, जिससे आवाजाही पूरी तरह ठप है। कई संपर्क मार्ग भी भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हुए हैं।

8 अगस्त तक भारी बारिश का सिलसिला जारी, अब तक 176 लोगों की मौत

मौसम विभाग शिमला ने 8 अगस्त तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान जताया है।

  • 4 और 5 अगस्त के लिए ऑरेंज अलर्ट
  • अन्य दिनों के लिए येलो अलर्ट

इस मानसून सीजन (20 जून – 1 अगस्त) के दौरान:

  • 176 लोगों की मौत,
  • 281 घायल,
  • 36 लापता,
  • 1,821 घर/दुकानों को नुकसान,
  • 1,533 मवेशियों की मौत,
  • कुल नुकसान ₹1,67,839.06 लाख (1,678 करोड़ रुपये से अधिक) का आंका गया है।

 

TAGGED:bridge destroyedChambafloodHimachal PradeshKullulandslideMalana Nalanatural disasterPublic Life AffectedRain havocroads blockedschool closedUna
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

राज्यहिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने IGSD रिपोर्ट जारी की, चेताया: हिमालय की आत्मा को खतरा

By lokmatujala
राज्यहिमाचल प्रदेश

कांग्रेस में संगठन सृजन का नया दौर, कार्यकर्ताओं को मिलेगा नेतृत्व का अवसर

By lokmatujala
राज्यहिमाचल प्रदेश

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सुजानपुर में होली महोत्सव का उद्घाटन किया

By lokmatujala
राज्यहिमाचल प्रदेश

एचपीएसईबीएल ने 70 साल से ऊपर के पेंशनर्स का बकाया एरियर चुकाने का ऐलान किया

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
हरियाणा में फैक्ट्री हादसा, CM ने पीड़ितों के लिए राहत पैकेज की घोषणा की
March 9, 2026
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बजट प्रस्ताव पर आठ विभागीय समितियों की रिपोर्ट, संशोधन का रास्ता खुलेगा
March 9, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?