By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » PWD का फरमान: मानसून से पहले दुरुस्त हों राजधानी के 6 ‘खतरनाक’ अंडरपास
दिल्ली/एनसीआर

PWD का फरमान: मानसून से पहले दुरुस्त हों राजधानी के 6 ‘खतरनाक’ अंडरपास

lokmatujala
Last updated: June 23, 2025 7:15 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली: मानसून के दौरान जलभराव से होने वाली घटनाओं को देखते हुए दिल्ली सरकार का लोक निर्माण विभाग (PWD) सख्त हो गया है। विभाग ने निर्देश जारी किए हैं कि यदि किसी अंडरपास में जलस्तर छह इंच से अधिक हो जाता है, तो वहां से न केवल बसें, बल्कि कोई भी वाहन या पैदल यात्री नहीं गुजर सकेंगे।

यह फैसला पिछले वर्षों में हुई घटनाओं और भारी नुकसान को देखते हुए लिया गया है। अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देश दिया गया है कि आदेशों की अवहेलना पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

डीटीसी भी हुआ सतर्क

दिल्ली परिवहन निगम (DTC) ने भी मानसून को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। डीटीसी ने निर्णय लिया है कि अधिक जलभराव वाले अंडरपासों पर कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी, जो बारिश के दौरान बसों को वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ेंगे और अंडरपास से गुजरने से रोकेंगे। इसके लिए रूट परिवर्तन की योजना भी बनाई जा रही है।

हर अंडरपास पर तैनात होंगे चार कर्मचारी

PWD की मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुसार, प्रत्येक अंडरपास पर बारिश के दौरान कम से कम चार कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। ये कर्मचारी यातायात पुलिस के सहयोग से कार्य करेंगे और जलभराव की स्थिति में आमजन व वाहनों का आवागमन तुरंत रोकेंगे।

बारिश में खतरे में जान और संपत्ति

हर साल बारिश के दौरान कई अंडरपासों में इतना अधिक पानी भर जाता है कि वाहन फंस जाते हैं और इंजन खराब होने से लाखों रुपये का नुकसान होता है। पिछले वर्षों में कुछ घटनाएं ऐसी भी हुई हैं, जब लोग अंडरपास में डूबकर जान गंवा चुके हैं। खासतौर पर मिंटो ब्रिज, पुल प्रहलादपुर, आजादपुर, मुंडका, जखीरा रेलवे अंडरपास और किशनगंज अंडरपास ऐसे स्थान हैं, जो हर बार मानसून में जलभराव के कारण सुर्खियों में रहते हैं।

अब पालन न हुआ तो होगी जवाबदेही

सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस बार यदि किसी अंडरपास में छह इंच या उससे अधिक पानी भरता है और फिर भी वहां से यातायात जारी रहता है, तो जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। आदेश का उल्लंघन अब नजरअंदाज नहीं किया जाएगा।

अब देखना यह होगा कि इस बार ये सख्त निर्देश जमीन पर उतरते हैं या फिर पहले की तरह सिर्फ कागज़ों में सीमित रह जाते हैं।

TAGGED:DelhiMonsoonPedestrian RestrictionsPWDSafety RegulationsStrict ActionUnderpassVehicle RestrictionsWaterlogging
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मिले सीएम पुष्कर धामी, राज्य के लिए मांगा सहयोग

By lokmatujala
उत्तराखंडदिल्ली/एनसीआरराष्ट्रीय

चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी और पौड़ी से सदस्य, पर दिल्ली के शख्स को Badrinath-Kedarnath मंदिर समिति में क्यों मिली एंट्री?

By lokmatujala
उत्तराखंड

दिल्ली मार्ग पर बसों की उपलब्धता बनाए रखने के मुख्यमंत्री धामी ने दिए निर्देश

By lokmatujala
Blog

बाल-बाल बचा चालक! उत्तरकाशी में सड़क से फिसलकर नदी में जा गिरा वाहन

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
हरियाणा में फैक्ट्री हादसा, CM ने पीड़ितों के लिए राहत पैकेज की घोषणा की
March 9, 2026
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बजट प्रस्ताव पर आठ विभागीय समितियों की रिपोर्ट, संशोधन का रास्ता खुलेगा
March 9, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?