By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » राष्ट्रीय खेलों का शुभारम्भ और खेल विश्वविद्यालय व बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज का शिलान्यास करेंगे प्रधानमंत्री मोदी : खेल मंत्री रेखा आर्या
उत्तराखंड

राष्ट्रीय खेलों का शुभारम्भ और खेल विश्वविद्यालय व बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज का शिलान्यास करेंगे प्रधानमंत्री मोदी : खेल मंत्री रेखा आर्या

lokmatujala
Last updated: October 24, 2024 11:02 am
By lokmatujala
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून : प्रदेश सरकार में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने देहरादून सचिवालय में 38वें राष्ट्रीय खेलों के मद्देनज़र मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, युवा कल्याण और खेल विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर बैठक की। इस बैठक में राष्ट्रीय खेलों के आयोजन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई और मंत्री रेखा आर्या की तरफ से अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि खेलों से संबंधित सभी तैयारियां तय समय में पूरी कर ली जाएं और इनमें किसी भी प्रकार की कमी ना छोड़ी जाए।

मंत्री रेखा आर्या के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिशानिर्देशों के अनुसार यह तय किया गया कि 28 जनवरी 2025 को यानी राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ के अवसर पर प्रस्तावित स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी और लोहाघाट मे बनने वाले गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जाएगा। लिहाजा मंत्री रेखा आर्या की ओर से आज की बैठक में, स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की ज़मीन को लेकर सामने आ रही पेचीदगियों को दूर करने के लिए राज्य की मुख्य सचिव, वन विभाग के प्रमुख सचिव और PWD के अधिकारियों को हफ़्ते भर में सभी जटिलताओं को सुलझाने के लिए स्पष्ट रूप से निर्देशित कर दिया गया है।

बैठक में मंत्री रेखा आर्या ने दोनों ही संस्थान के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया एक हफ्ते और सुचारू रूप से पूर्ण करने को लेकर पूरी स्पष्टता और सख्ती के साथ अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज लोहाघाट के लिए धनराशि भी जल्द से जल्द उपलब्ध हो जाए इस बाबत भी मुख्य सचिव को निर्देशित किया गया है।

जल्द ही सड़क मार्ग से जुड़ेगा सोमेश्वर का ताकुला ब्लॉक, मंत्री रेखा आर्या की संकल्पशक्ति से 89 ग्राम पंचायतों के हजारों निवासियों का जीवन बनेगा सुगम

आज की इस बैठक में सोमेश्वर विधानसभा के ताकुला ब्लॉक को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए भी मुख्य सचिव व अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। 89 ग्राम पंचायतों वाला ये ब्लॉक घने जंगल के बीच बसा है और पुख्ता सड़क मार्ग ना होने के कारण यहां के निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। हालांकि मंत्री रेखा आर्या के प्रयासों से इस क्षेत्र में सीसी मार्ग का निर्माण करवाया गया है लेकिन यह एक वैकल्पिक व्यवस्था है। अत: इस ब्लॉक को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए मंत्री रेखा आर्या ने वन विभाग के प्रधान सचिव, ज़िलाधिकारी अल्मोड़ा, DFO अल्मोड़ा और PWD के अधिकारियों को निर्देशित किया और सप्ताह भर के भीतर सड़क मार्ग की प्रक्रिया को तेज करने के लिए कहा। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि क्षेत्र कि जनता का जीवन सुगम बनाना उनकी प्राथमिकता है और वो इसके लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

आज कि इस बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव वन विभाग आर के सुधांशु, विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा, निदेशक खेल एवं युवा कल्याण प्रशांत आर्य समते संबंधित विभागों के अन्य आधिकारी मौजूद रहे ।

TAGGED:38th National GamesChief Secretary Radha RaturiDehradunDirector Sports and Youth Welfare Prashant AryaNewsPrincipal Secretary Forest Department RK SudhanshuSpecial Principal Sports Secretary Amit SinhaSports and Youth Welfare Minister Rekha AryaUttarakhand
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने दी श्रद्धांजलि

By lokmatujala
उत्तराखंडराज्य

गुणवत्ता को जन-आदत बनाना जरूरी, तभी बनेगा जन आंदोलन : मुख्यमंत्री धामी

By lokmatujala
उत्तराखंड

देहरादून में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, एमडीडीए ने सील की बहुमंजिला इमारत

By lokmatujala
उत्तराखंड

आंगन में खेल रहे पांच साल के बच्चे को उठा ले गया गुलदार, गांव में दहशत

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
केंद्रीय बजट से हरियाणा के उद्योग, कृषि और युवा शक्ति को मिलेगी ऐतिहासिक गति: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
February 1, 2026
कुरुक्षेत्र में गुरू रविदास महाराज की 649वीं जयंती पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम, CM नायब सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल उपस्थित
February 1, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?