By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » प्रधानमंत्री के हर्षिल-मुखवा के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में ,मंडलायुक्त सहित अन्य उच्चाधिकारियों ने तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण 
उत्तराखंड

प्रधानमंत्री के हर्षिल-मुखवा के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में ,मंडलायुक्त सहित अन्य उच्चाधिकारियों ने तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण 

lokmatujala
Last updated: February 19, 2025 6:52 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

हर्षिल/उत्तरकाशी : उत्तराखण्ड में शीतकालीन पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हर्षिल-मुखबा की प्रस्तावित यात्रा को भव्य तरीके से आयोजित करने की तैयारियां की जा रही है। जिसके लिए शासन-प्रशासन के द्वारा तैयारियां तेज कर प्रस्तावित कार्यक्रमों व व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सचिव मुख्यमंत्री एवं आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडेय, सचिव प्रोटोकॉल विनोद कुमार सुमन, आईजी गढ़वाल मंडल राजीव स्वरूप ने जिलाधिकारी उत्तरकाशी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट, पुलिस अधीक्षक सरिता डोभाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हर्षिल से लेकर मुखवा तक चल रही सभी तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके साथ ही इस दौरे की तमाम व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के संबंध में विचार-विमर्श किया।

स्थलीय निरीक्षण के दौरान विनय शंकर पांडेय ने प्रधानमंत्री के स्वागत से लेकर प्रस्थान तक के मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम हेतु सभी प्रबंध तय प्रोटोकॉल और सुरक्षा मानकों का ध्यान रख सुनिश्चित करने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के भ्रमण को लेकर की जा रही व्यवस्थाएं भव्य व त्रुटिरहित हों और सभी कार्य तय समय पर पूरे किए जांय। प्रस्तावित कार्यक्रमों पर चर्चा के दौरान इस महत्वपूर्ण आयोजन में इस क्षेत्र की सांस्कृतिक परंपराओं एवं पर्यटन को प्रोत्साहित करने वाले कार्यक्रम भी सम्मिलित किए जाने का निश्चय किया गया।

इस मौके पर मुखबा में गंगा मंदिर के दर्शन-पूजन तथा हर्षिल में प्रस्तावित कार्यक्रम के दूरदर्शन के माध्यम से लाईव प्रसारण और मीडिया कर्मियों हेतु व्यवस्था के संबंध में चर्चा कर अनेक निर्णय लिए गए। हर्षिल में कार्यक्रम स्थल की विभिन्न व्यवस्थाओं के निरीक्षण के दौरान सीटिंग प्लान, यातायात प्रबंधन और पार्किंग व्यवस्था, बिजली एवं पेयजल आपूर्ति के साथ ही टॉयलेट एवं सफाई व्यवस्था को भी दुरस्त बनाए रखने के संबंध में विचार-विमर्श किया।

विनोद कुमार सुमन ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम हेतु तय प्रोटोकॉल के पालन एवं ब्लूबुक में निर्धारित व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों के साथ विस्तार से विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन पर हेलीपैड से लेकर मुखबा एवं हर्षिल तक सभी व्यवस्थाओं में तय प्रक्रिया व मानकों का अनुपालन सुनिश्चित किए जाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने हर्षिल स्थित कार्यक्रम स्थल पर अधिक लोगों को व्यवस्थित करने हेतु सिटिंग प्लान में बदलाव करने का सुझाव दिया। जिसके लिए जर्मन हैंगर का आकार बढ़ाए जाने का निश्चय किया गया।

निरीक्षण के दौरान आईजी राजीव स्वरूप ने सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था, मूवमेंट एवं यातायात प्लान, पार्किंग व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर्षिल स्थित कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश व निकास की उपयुक्त व्यवस्थाएं रखी जाए। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर की जा रही तैयारियों की जानकारी दी।

इस दौरान एसडीएम भटवाड़ी मुकेश चंद रमोला, एसडीएम पुरोला गोपाल सिंह चौहान, सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

TAGGED:District Magistrate Uttarkashi Dr. Meharban Singh BishtHarshilIG Garhwal Division Rajiv SwaroopNewsPrime Minister Narendra ModiSDM Bhatwadi Mukesh Chand RamolaSecretary Chief Minister and Commissioner Garhwal Division Vinay Shankar PandeySecretary Protocol Vinod Kumar SumanSuperintendent of Police Sarita DovalUttarakhandUttarkashiWinter Tourism
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

महेंद्र भट्ट ने कहा: धामी सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी, कैबिनेट विस्तार जल्द होगा

By lokmatujala
उत्तराखंड

जीआईएस आधारित तकनीकी से राज्य में होने जा रहे हैं कई अहम बदलाव, शोध प्रगति रिपोर्ट पेश की गई

By lokmatujala
उत्तराखंडराज्य

वीबी जी राम जी योजना से ग्रामीण भारत को मिलेगी नई दिशा: भाजपा कार्यशाला में मंथन

By lokmatujala
उत्तराखंड

“नानकसागर कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर मुख्यमंत्री ने जलस्तर और बाढ़ नियंत्रण की तैयारियों का लिया जायजा”

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
पंजाब में अगले 3 दिन घने कोहरे का ‘येलो अलर्ट’, बारिश बढ़ाएगी कड़ाके की ठंड।
February 2, 2026
सीएम नायब सैनी का स्वागत: केंद्रीय बजट से राखीगढ़ी और हरियाणा को मिलेगा नया विकास पथ
February 2, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?