By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » हिमाचल मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव की तैयारी, सत्र से पहले संभावित विस्तार
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल मंत्रिमंडल में बड़े बदलाव की तैयारी, सत्र से पहले संभावित विस्तार

lokmatujala
Last updated: January 29, 2026 4:03 am
By lokmatujala
Share
4 Min Read
SHARE

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र से पहले सरकार में बड़े स्तर पर बदलाव की तैयारी चल रही है। सूत्रों के अनुसार सत्र से पहले राज्य मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है। इसके अलावा कुछ नेताओं की बोर्ड व निगम में अध्यक्ष उपाध्यक्ष पद पर भी तैनाती होगी। इसको लेकर मंथन शुरू हो गया है।

बीते रोज मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू व उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने दिल्ली में कांग्रेस प्रदेश मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात हुई।

मंत्रिमंडल में एक पद खाली

राज्य मंत्रिमंडल में एक पद खाली पड़ा हुआ है। कांगड़ा जिला से संजय रत्न व आशीष बुटेल का नाम और कुल्लू से सुंदर ठाकुर का नाम मंत्री पद की रेस में बताया जा रहा है। वहीं विधानसभा उपाध्यक्ष भी बनाया जाना है। ऐसे में किसी एक को विस उपाध्यक्ष भी बनाया जा सकता है।

दो साल से कम कार्यकाल बचा

राज्य सरकार तीन साल का कार्यकाल पूरा कर चुकी है। ऐसे में अब बाकी दो साल से भी कम  समय सरकार के लिए काफी अहम है। ऐसे में सरकार अब मंत्रिमंडल विस्तार हो या राजनीतिक नियुक्ति क्षेत्रीय व जातीय संतुलन को मद्देनजर रखकर ही होगी।

क्या हैं समीकरण

सुंदर ठाकुर कुल्लू विस क्षेत्र से संबंध रखते हैं व वरिष्ठ विधायक हैं। इस जिला से कोई भी मंत्री नहीं है। कांगड़ा जिला से विधायक संजय रत्न और पालमपुर से आशीष बुटेल का नाम भी चर्चा में है। संजय रत्न का नाम विधानसभा उपाध्यक्ष पद को लेकर भी चर्चा में आया था। इन दोनों में से किसी एक को बड़ा पद मिल सकता है।

विभागों में हो सकता है बदलाव 

पहले चर्चा थी कि सरकार किसी एक मंत्री को ड्रॉप करेगी। सूत्रों की मानें तो अब इसकी संभावना कम नजर आ रही है। हालांकि मंत्रियों के विभागों में बदलाव हो सकता है।

प्रदेश कार्यकारिणी गठित करने पर भी चर्चा

मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष भी दिल्ली में हैं। हिमाचल कांग्रेस कार्यकारिणी के गठन को लेकर भी चर्चा हुई है। कांग्रेस अध्यक्ष करीब डेढ़ महीना पहले बन चुका है। अभी तक केवल जिला अध्यक्षों की तैनाती हो पाई है। न तो जिला कार्यकारिणी गठित हुई है न ही ब्लॉक स्तर पर नियुक्तियां हुई है। पीसीसी के गठन की प्रक्रिया अभी तक शुरू ही नहीं हुई है। सूत्रों की माने तो इस पर भी विस्तृत चर्चा की गई है। सभी चाहते हैं कि पंचायत चुनाव से पहले ये नियुक्तियां हो जाएं। शिमला और किन्नौर में जिला अध्यक्षों के मसले पर भी चर्चा हुई है।

अंतिम दो वर्ष में नया उत्साह चाहती है सरकार 

सत्ता में सरकार का तीन साल का कार्यकाल दिसंबर में पूरा हो चुका है। सत्तारूढ़ कांग्रेस चाहेगी कि शेष दो वर्ष में नए उत्साह के साथ प्रदेश की जनता के पास जाने का रास्ता बनाया जाए। हाल ही में मुख्यमंत्री सुक्खू ने सात लक्ष्यों का निर्धारण किया है, जिसमें शिक्षा व स्वास्थ्य सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल हैं। इन दोनों विभागों की लगातार स्वयं मुख्यमंत्री समीक्षा करते रहते हैं।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

जालंधर ट्रैफिक अपडेट: भारी वाहनों के लिए कई रूट डायवर्ट, यात्रा से पहले पढ़ें नई एडवाइजरी।

By lokmatujala
उत्तराखंड

पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान देने वाली, स्व. सुंदर लाल बहुगुणा की पत्नी बिमला बहुगुणा के निधन पर मुख्यमंत्री धामी ने किया शोक व्यक्त 

By lokmatujala
उत्तराखंड

उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने आर्किटेक्ट एवं ड्राफ्टमैन एसोसिएशन, मैप सेल व वरिष्ठ अधिकारियों के साथ कि महत्वपूर्ण बैठक

By lokmatujala
उत्तराखंड

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने ‘वायुवीर विजेता’ रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना 

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
केंद्रीय बजट से हरियाणा के उद्योग, कृषि और युवा शक्ति को मिलेगी ऐतिहासिक गति: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
February 1, 2026
कुरुक्षेत्र में गुरू रविदास महाराज की 649वीं जयंती पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम, CM नायब सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल उपस्थित
February 1, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?