By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » अस्थाई झील का स्थलीय निरीक्षण: सीएम धामी ने दिए त्वरित जल निकासी और मलबा हटाने के निर्देश
उत्तराखंड

अस्थाई झील का स्थलीय निरीक्षण: सीएम धामी ने दिए त्वरित जल निकासी और मलबा हटाने के निर्देश

lokmatujala
Last updated: August 27, 2025 11:42 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जनपद की बड़कोट तहसील के स्यानाचट्टी क्षेत्र का दौरा किया। हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा के चलते यहां यमुना नदी के प्रवाह पर असर पड़ा था और नदी में अस्थाई झील का निर्माण हो गया था। सीएम ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया, प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

Contents
अस्थाई झील को सुरक्षित ढंग से खोलने के निर्देशकिसानों और स्थानीय लोगों की समस्याओं पर संवेदनशीलताअधोसंरचना और आवागमन बहाल करने पर जोर“सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है” – मुख्यमंत्रीनिरीक्षण के दौरान मौजूद रहे अधिकारी और जनप्रतिनिधि

अस्थाई झील को सुरक्षित ढंग से खोलने के निर्देश

स्यानाचट्टी के पास गडगाड़ गदेरे से आए भारी मलबे के कारण यमुना नदी का प्रवाह अवरुद्ध हो गया था, जिससे बड़ी मात्रा में पानी जमा होकर अस्थाई झील का रूप ले चुका है। मुख्यमंत्री ने इस झील का जायजा लिया और नदी मार्ग में जमा गाद हटाने के साथ-साथ झील के मुहाने को चौड़ा कर त्वरित जल निकासी की व्यवस्था करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

किसानों और स्थानीय लोगों की समस्याओं पर संवेदनशीलता

मुख्यमंत्री ने प्रभावित ग्रामीणों और किसानों से संवाद किया। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि आवाजाही बाधित होने के कारण उनकी आलू की फसल खेतों में फंसी हुई है। इस पर सीएम धामी ने जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि किसानों की आलू की फसल का उचित मूल्य पर खरीद सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को आर्थिक नुकसान न झेलना पड़े।

अधोसंरचना और आवागमन बहाल करने पर जोर

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कुपड़ा–कुंशाला पुल का भी दौरा किया। उन्होंने जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू करने के लिए कार्यदायी संस्था नामित करने और वैकल्पिक पैदल मार्ग को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि जहां-जहां भूस्खलन से सड़कें बाधित हुई हैं, वहां तत्काल कार्रवाई कर आवागमन बहाल किया जाए। विशेष रूप से यमुनोत्री मार्ग को शीघ्र सुचारू बनाने पर बल दिया।

“सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है” – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री धामी ने कहा,

“यह संकट की घड़ी है और सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। प्रभावित लोगों को हुए नुकसान का शीघ्र आंकलन कर उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। किसी को भी परेशानी न हो, यह सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।”

निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे अधिकारी और जनप्रतिनिधि

इस मौके पर पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल, यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल, बीजेपी जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान, जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चौहान, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान, गढ़वाल समन्वयक किशोर भट्ट सहित जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, पुलिस अधीक्षक सरिता डोभाल, एसडीआरएफ कमांडेंट अर्पण यदुवंशी, एडीएम मुक्ता मिश्र, एसडीएम बृजेश तिवारी, पुलिस उपाधीक्षक देवेंद्र सिंह नेगी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

TAGGED:#CMInspection#DhamiGovernment#DisasterManagement#FloodRelief#PushkarSinghDhami#ReliefWork#SyanaChatti#UttarakhandCM#UttarakhandDisaster#UttarakhandFloods#UttarakhandLatestNews#UttarakhandNews#UttarakhandPolitics#UttarakhandToday#UttarakhandUpdates#YamunaRiverUttarkashiYamunotri
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत अचानक बिगड़ी

मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत अचानक बिगड़ी। संगरूर से मोहाली के फोर्टिस…

सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

स्टेट हेल्थ सिस्टम रिसोर्स सेंटर उत्तराखण्ड द्वारा इमरजेंसी ट्रॉमा केयर नेटवर्क को स्थापित करने हेतु राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखण्ड

By lokmatujala
उत्तराखंड

मरीजों को रेफर करने की मनमानी पर लगेगी रोक, धामी सरकार बना रही है सख्त SOP

By lokmatujala
उत्तराखंडराज्य

यमुनोत्री को देश की सबसे मजबूत विधानसभा बनाना लक्ष्य: मनवीर सिंह चौहान

By lokmatujala
उत्तराखंड

यमुनोत्री हाईवे पर मलबा और भूस्खलन से ठप यातायात, लोग परेशान

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत अचानक बिगड़ी
February 15, 2026
करोड़ों की संपत्ति वाले घरों में लाखों के गहने और नकदी गायब
February 15, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?