यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने असम में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उनके निशाने पर कांग्रेस रही। योगी ने आज दो रैलियां कीं जिसमें बरपेटा से एनडीए उम्मीदवार दीपक कुमार दास और बरछला सीट पर विटुबरन शर्मा के लिए वोट देने की अपील की। इस दौरान उन्होने यूपी की कानून व्यवस्था का उदाहरण देते हुए कहा कि अब यूपी में कर्फ्यू नहीं लगता। नो कर्फ्यू, नो दंगा, यूपी में सब चंगा। सड़क पर कोई नमाज नहीं पढ़ सकता है। किसी धर्म से चिल्लाने की आवाज नहीं आती है। अगर किसी ने दंगा करने का दुस्साहस किया तो उसकी संपत्ति जब्त कर गरीबों और दलितों में बांट दी जाती है।
योगी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
योगी ने कहा कि हम कहते थे कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। कांग्रेस ने कहा कि राम तो हुए ही नहीं। कांग्रेस के सहयोगियों ने राम के अस्तित्व को नकारने का काम किया। लेकिन, भाजपा की डबल इंजन की सरकार में अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो गया। योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि के लिए आंदोलन चलता था, असम से भी लोग आते थे। हम कहते थे कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। कांग्रेस कहती थी कि राम तो हुए ही नहीं। कांग्रेस के सहयोगियों ने राम के अस्तित्व को नकारने का काम किया है। लेकिन, भाजपा की डबल इंजन की सरकार में अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो गया है।
कांग्रेस ने असम की डेमोग्राफी बिगाड़ने का काम किया- योगी
उन्होने कहा कि कांग्रेस और यूडीएफ ने असम की संस्कृति के साथ खिलवाड़ किया। घुसपैठियों की एंट्री करवाकर यहां की डेमोग्राफी को बिगाड़ने का काम किया। असम के लोगों के मकान, जमीन पर कब्जा कराने का प्रयास किया। विकास और विरासत को आगे बढ़ाने के लिए हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में सरकार काम कर रही है। असम में घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें बाहर कराने की व्यवस्था की जा रही है। यहां विकास के बड़े-बड़े काम देखने को मिल रहे हैं। एनडीए का संकल्प है कि असम को लैंड जिहाद और लव जिहाद की धरती नहीं बनने देंगे, यहां घुसपैठ नहीं होने देंगे। कांग्रेस और यूडीएफ की साजिश को सफल नहीं होने देंगे।
जहां भाजपा की सरकार वहां शांति और सुरक्षा- योगी
उन्होने कहा कि भाजपा की सरकार जहां भी आई है, ऐसी ही शांति, सुरक्षा और समृद्धि आई है। पहले यूपी में महीनों तक कर्फ्यू लगता था। जो काम 500 साल में नहीं हो पाया। आज देखिए अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनकर तैयार है। आपको बता दें असम विधानसभा चुनाव एक चरण में होंगे। 126 सीटों पर 9 अप्रैल को वोटिंग होगी और मतगणना 4 मई को होगी
