By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » नवनियुक्त मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद ली पहली बैठक, विभागों को बजट प्रावधान के अनुरूप राजस्व बढ़ाने के दिए निर्देश 
उत्तराखंड

नवनियुक्त मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद ली पहली बैठक, विभागों को बजट प्रावधान के अनुरूप राजस्व बढ़ाने के दिए निर्देश 

lokmatujala
Last updated: April 2, 2025 5:38 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

देहरदून : नवनियुक्त मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद सचिवालय में आयोजित अपनी पहली सचिव समिति की बैठक में सभी विभागों को बजट प्रावधान के अनुरूप राजस्व बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सीएस ने पूंजीगत मद पर व्यय बढ़ाने के लिए प्रयास के साथ विभागों को अपनी वार्षिक कार्य योजना पहले से ही तैयार करने तथा प्रत्येक माह का लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश दिए हैं।

बैठक में मुख्य सचिव ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के आय-व्यय, लक्ष्यों की प्राप्ति की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विभाग आगामी वित्तीय वर्ष के प्रस्ताव पहले से तैयार रखे। उनके द्वारा विभिन्न परियोजनाओं एवं योजनाओं के अन्तर्गत स्वीकृत किये जाने वाले अवस्थापना विकास से सम्बन्धित परियोजनाओं का चिन्हांकन कर “Shelf of Projects” तैयार करने के भी निर्देश दिए गए। सभी विभागों से अपेक्षा की गई है कि वार्षिक कार्ययोजना में भौतिक एवं वित्तीय, आउटकम एवं आउटपुट सम्बन्धित सूचनाएं समाहित करें।

व्यय वित्त समिति (ईएफसी) गति शक्ति पोर्टल के माध्यम से किये जाने की हिदायत देते हुए मुख्य सचिव ने विभागों को अपने प्रस्ताव गति शक्ति पोर्टल पर निरन्तर अपडेट करने के कड़े निर्देश दिए। मुख्य सचिव के निर्देश पर परियोजनाओं के गठन से लेकर उसके क्रियान्वयन तक सभी Activities गतिशक्ति पोर्टल के माध्यम से किये जाएगें। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रस्ताव मा0 मंत्रिमण्डल में प्रस्तुत करने से पूर्व पूरी तरह से तैयार करने के साथ ही ससमय भेजे जाएं। इसके साथ ही सीएस ने निर्देश दिए कि लैण्ड बैंक ससमय तैयार रखा जाए ताकि प्रस्तावों पर अविलम्ब कार्य प्रारम्भ किया जा सके।

चारधाम यात्रा मार्ग की पुख्ता व्यवस्थाओं को लेकर मुख्य सचिव ने सचिव स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए निर्देश दिए कि आगामी यात्रा सीजन के दृष्टिगत सभी विभागों को अभी से अपनी तैयारियां समयबद्धता से पूरी करनी हैं। उन्होंने यात्रा मार्ग पर सभी जरूरतों का अभी से आंकलन करते हुए सभी व्यवस्थाएं यात्रा आरम्भ से पहले दुरूस्त करने के निर्देश दिए। सचिव युगल किशोर पंत को देहरादून से केदारनाथ, सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार को बदरीनाथ यात्रा मार्ग, सचिव डॉ. बी.वी.आर.सी पुरूषोत्तम को गंगोत्री धाम तथा डॉ. नीरज खैरवाल को यमुनोत्री धाम की जिम्मेदारी दी गई है।

इस दौरान बैठक में सभी प्रमुख सचिव एवं सचिव मौजूद रहे।

TAGGED:Chardham Yatra MargDehradunDr. Neeraj KhairwalGangotri DhamKedarnathnewly appointed Chief Secretary Anand BardhanNewsSecretariatSecretary Dr. B.V.R.C PurushottamSecretary Dr. R. Rajesh Kumar Badrinath Yatra MargSecretary Yugal Kishore PantUttarakhandYamunotri Dham
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
HCS कार्यकारी शाखा की 102 पदों पर भर्ती, सरकारी कर्मचारियों के लिए विशेष छूट

चंडीगढ़। हरियाणा सिविल सर्विस (एचसीएस) की कार्यकारी शाखा और इससे जुड़े सेवाओं के…

सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

भाजपा के लिए बड़ी चुनौती बना फूलपुर विधानसभा का उपचुनाव, सीएम योगी ने संभाली ड्राइविंग सीट

By lokmatujala
उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजन: लोकल से ग्लोबल तक की पहल

By lokmatujala
उत्तराखंडखेल

अवस्थापना सुविधाओं की तारीफ,संवारने पर जोर, राष्ट्रीय खेलों में शामिल मेहमान खिलाड़ी

By lokmatujala
उत्तराखंडराज्य

रूद्रपुर में नीति आयोग के निर्देशानुसार “सम्पूर्णता अभियान 2.0” का शुभारम्भ

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
HCS कार्यकारी शाखा की 102 पदों पर भर्ती, सरकारी कर्मचारियों के लिए विशेष छूट
February 7, 2026
हरियाणा कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक दिल्ली में शुरू, भूपेंद्र हुड्डा की अध्यक्षता
February 7, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?