By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » नवनियुक्त अपर पुलिस महानिदेशक कारागार अभिनव कुमार ने वीडियो कान्फ्रेंसिग के माध्यम से अधीनस्थ कारागार अधीक्षकों की ली बैठक 
उत्तराखंड

नवनियुक्त अपर पुलिस महानिदेशक कारागार अभिनव कुमार ने वीडियो कान्फ्रेंसिग के माध्यम से अधीनस्थ कारागार अधीक्षकों की ली बैठक 

lokmatujala
Last updated: December 5, 2024 6:21 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE
देहरादून : नवनियुक्त अपर पुलिस महानिदेशक कारागार अभिनव कुमार द्वारा बुधवार को वीडियो कान्फ्रेंसिग के माध्यम से समस्त अधीनस्थ कारागार अधीक्षकों की बैठक ली गई। अपर पुलिस महानिदेशक कारागार ने बैठक में कहा कि कार्यभार संभालते समय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी द्वारा स्पष्ट दिशा निर्देश दिये गये थे कि एक आधुनिक, प्रभावशाली और चुस्त-दुरुस्त जेल विभाग उनकी सरकार की प्राथमिकता है और इस लक्ष्य की प्राप्ति हेतु जेल विभाग को यथा संभव सभी संसाधन उपलब्ध कराये जायेंगे।
अपर पुलिस महानिदेशक कारागार ने सभी कारागार अधिकारियों को कारागार की प्रमुख समस्याओं और कारागार प्रशासन हेतु महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में कारागार अधीक्षकों द्वारा अवगत कराई गई समस्याओं और दिए गए सुझावों पर विचार करते हुए अपर पुलिस महानिदेशक कारागार ने आवश्यक निर्देश जारी किए। उन्होंने कारागार विभाग का कैडर रिव्यू करने, नये वाहनों का क्रय करने, नवीन आपराधिक कानूनों के अनुसार बन्दियों की वीडियो कान्फ्रेंसिग के माध्यम से पेशी एवं रिमान्ड कराये जाने की व्यवस्था करने, सभी कारागार अधिकारियों का वार्षिक स्वास्थ्य परीक्षण कराये जाने का सुविचारित प्रस्ताव तैयार किये जाने के निर्देश दिए।
अपर पुलिस महानिदेशक कारागार द्वारा सभी कारागार अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि किसी भी कारागार से कोई भी अपराधी किसी भी आपराधिक गतिविधि का संचालन न करने पाये तथा कारागार को किसी भी दशा में अपराधियों की शरणस्थली न बनने दिया जाये। अपर पुलिस महानिदेशक कारागार ने सभी कारागार अधिकारियों को निर्देश दिए कि कारागारों में निरुद्ध बन्दियों को सम्बन्धित माननीय न्यायालयों में नियत तिथि को प्रस्तुत किया जाये। बन्दी को माननीय न्यायालय में नियत तिथि पर प्रस्तुत करने में यदि कोई चूक या लापरवाही होती है और इससे शासन या कारागार मुख्यालय के समक्ष कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न होती है तो सम्बन्धित कारागार प्रभारी के विरुद्ध समुचित कार्रवाई की जायेगी।
बैठक में कहा गया कि मुख्यमंत्री के नशामुक्त उत्तराखण्ड 2025 के लक्ष्य की प्राप्ति में कारागार विभाग की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। इस हेतु अपर पुलिस महानिदेशक कारागार ने कारागारों में निरुद्ध नशे के आदी बन्दियों को नशामुक्त करने हेतु कार्ययोजना बनाकर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
इस बैठक में दधिराम उप महानिरीक्षक कारागार, धीरेन्द्र गुंज्याल सहायक महानिरीक्षक कारागार एवं समस्त कारागारों के वरिष्ठ अधीक्षक/अधीक्षक/ प्रभारी अधीक्षक उपस्थित थे।
TAGGED:Chief Minister Pushkar Singh DhamiDadhiram Deputy Inspector General of PrisonDehradunDhirendra Gunjyal Assistant Inspector General of PrisonJail Departmentnewly appointed Additional Director General of Police Prison Abhinav KumarNewssubordinate prison superintendentsUttarakhandVideo Conferencing
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

प्रधानमंत्री के हर्षिल-मुखवा के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में ,मंडलायुक्त सहित अन्य उच्चाधिकारियों ने तैयारियों का किया स्थलीय निरीक्षण 

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने ‘नये भारत की बात उत्तराखण्ड के साथ’ कॉन्क्लेव में किया प्रतिभाग

By lokmatujala
उत्तराखंड

264 करोड़ रुपए से तैयार होगी चंपावत महिला स्पोर्ट्स कॉलेज – खेल मंत्री रेखा आर्या

By lokmatujala
उत्तराखंड

साहसिक खेलों में प्रदेश के खिलाड़ियों का उजवाल भविष्य – खेल मंत्री रेखा आर्या 

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
हरियाणा के चार विश्वविद्यालयों में वीसी पर वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
April 4, 2026
अनिल विज की पहल: अस्पताल में 124 निशुल्क टेस्ट के साथ उन्नत जांच सुविधाएं अब और व्यापक
April 4, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?