By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » सरस मेले में नगर निगम रुद्रपुर द्वारा भव्य स्वच्छता पेंटिंग प्रतियोगिता एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
उत्तराखंडराज्य

सरस मेले में नगर निगम रुद्रपुर द्वारा भव्य स्वच्छता पेंटिंग प्रतियोगिता एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

lokmatujala
Last updated: February 19, 2026 2:46 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

रुद्रपुर: सरस मेले में आज नगर निगम रुद्रपुर द्वारा स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने हेतु एक भव्य स्वच्छता पेंटिंग प्रतियोगिता एवं विविध जागरूकता कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं नागरिकों में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के महत्व को रेखांकित करना रहा।

प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों से लगभग 300 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतियोगिता की थीम “स्वच्छ आदत से स्वच्छ भारत” एवं “RRR (Reduce, Reuse, Recycle)” रही, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता के जरिए स्वच्छता का सशक्त संदेश प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी कुँवर सिंह रावत, जिला प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन एवं एस.एन.ए. श्रीमती राजू नबियाल द्वारा संयुक्त रूप से विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विशेष उपहार देकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की गई। जूनियर वर्ग (कक्षा 6, 7 एवं 8): ए.एन. झा इंटर कॉलेज, रुद्रपुर के कक्षा 8 के मनीष, सीनियर वर्ग (कक्षा 9, 10, 11 एवं 12): गुरुकुल इंटर कॉलेज, रुद्रपुर से कक्षा 12 की लक्ष्मी एवं डिग्री कॉलेज वर्ग में आर.आई.टी. रुद्रपुर की कविता राजभर विजेता चुने गए। विजेता विद्यार्थियों की रचनात्मक अभिव्यक्ति एवं स्वच्छता के प्रति उनकी समझ की अतिथियों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने ढोल-नगाड़ों एवं संगीत के साथ स्वच्छता रैली निकालकर मेले में उपस्थित नागरिकों को स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही, नगर निगम द्वारा स्वच्छता आधारित नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, कचरा पृथक्करण एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व को सरल एवं प्रभावी ढंग से समझाया गया।

दिल्ली से आई प्रशिक्षक श्रीमती सिया ने मेले में लगे खाद्य स्टॉल संचालकों, स्ट्रीट वेंडर्स एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा विषयक प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण के दौरान स्वच्छ भोजन परोसने, कचरा प्रबंधन, व्यक्तिगत स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों की विस्तृत जानकारी दी गई।

इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त एवं एस.एन.ए. श्रीमती राजू नबियाल ने स्वच्छ भारत मिशन एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के सकारात्मक प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए सभी उपस्थित जनों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने कचरा पृथक्करण अपनाने, सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करने तथा “क्लीन और ग्रीन रुद्रपुर” के निर्माण में सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।

नगर निगम रुद्रपुर द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ। निगम प्रशासन शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं हरित बनाने हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

झारखंड

मनोहरपुर उपडाकघर में भ्रष्टाचार: CBI ने उपडाकपाल को 20 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ दबोचा

By lokmatujala
उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण की 19वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न

By lokmatujala
उत्तराखंड

केदारनाथ धाम में 14 अक्टूबर को 27 हजार 789 तीर्थयात्रियों ने किये दर्शन

By lokmatujala
बिहार

Bihar dynastic politics news: मेरा संतोष अपनी योग्यता से मंत्री बना, जीतन मांझी ने समझाया परिवारवाद की परिभाषा

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
दादरी के विकास को नई उड़ान: विधायक सुनील सांगवान ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से की रणनीतिक बैठक
April 5, 2026
फरीदाबाद में सीएम नायब सिंह सैनी ने 120 करोड़ की 4 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, रोजगार मेले में युवाओं को अपॉइंटमेंट
April 5, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?