By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » सहसपुर में एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
उत्तराखंडराज्य

सहसपुर में एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

lokmatujala
Last updated: February 7, 2026 4:09 am
By lokmatujala
Share
2 Min Read
SHARE

देहरादून क्षेत्र में अनियोजित विकास के खिलाफ मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए सहसपुर क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित की जा रही प्लाटिंग को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई लांघा रोड और होरावाला क्षेत्र में कुल 125 बीघा भूमि पर की गई, जहां बिना स्वीकृति के कॉलोनी विकसित की जा रही थी।

एमडीडीए की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में सहसपुर के छरबा क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई को अंजाम दिया। होरावाला रोड, छरबा आईटीआई के पास लगभग 25 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग को हटाया गया, जबकि लांघा रोड, छरबा सहसपुर क्षेत्र में करीब 100 बीघा जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को जेसीबी मशीनों से ध्वस्त कर दिया गया।

कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से बनाई गई आंतरिक सड़कों, भूमि सीमांकन और प्लाटिंग के ढांचे को पूरी तरह तोड़ दिया गया। जांच में पाया गया कि दोनों स्थानों पर प्राधिकरण की अनुमति के बिना भूमि का विभाजन कर प्लाट बेचे जा रहे थे और कॉलोनी का स्वरूप तैयार किया जा रहा था।

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में नियमों की अनदेखी कर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण या प्लाटिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां न केवल नियोजित शहरी विकास को नुकसान पहुंचाती हैं, बल्कि भविष्य की विकास योजनाओं के लिए भी गंभीर बाधा बनती हैं।

बंशीधर तिवारी ने यह भी किया कि मसूरी और दून क्षेत्र में बिना स्वीकृति के विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। एमडीडीए की इस कार्रवाई को क्षेत्र में नियोजित विकास सुनिश्चित करने की दिशा में एक कड़ा संदेश माना जा रहा है।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

मोहाली के कई स्कूलों को मिली बम धमकी, छात्रों को सुरक्षित घर भेजा गया

मोहाली। पंजाब के कई स्कूलों को बम की धमकी मिली है, जिसके…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

झारखंड

आकाश राज के पचासे से बिहार की सधी शुरुआत, झारखंड के खिलाफ सीके नायडू ट्रॉफी में अच्छी स्थिति में

By lokmatujala
उत्तराखंड

पौड़ी विकासखंड द्वारीखाल के सात साल के बच्चे पर गुलदार ने किया जानलेवा हमला, शौच के लिए आया था बाहर, ताऊ ने बचाई जान

By lokmatujala
उत्तराखंड

सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने हरिद्वार प्रेस क्लब पहुंचकर पत्रकारों की समस्याओं के निराकरण का दिया आश्वासन

By lokmatujala
उत्तराखंडराज्य

रुद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
मोहाली के कई स्कूलों को मिली बम धमकी, छात्रों को सुरक्षित घर भेजा गया
February 11, 2026
“हरियाणा में फरवरी में बढ़ी गर्मी, दिन का तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री ऊपर”
February 11, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?