By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी  ने विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा
उत्तराखंड

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी  ने विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा

lokmatujala
Last updated: March 8, 2025 8:16 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून: मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने प्राधिकरण की विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने आवासीय नक्शों के निस्तारण की स्थिति पर संतोष प्रकट किया। साथ ही उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि आवासीय मानचित्रों के निस्तारण के लिए और भी प्रयास किए जाएं।प्राधिकरण सभागार में हुई समीक्षा बैठक में उपाध्यक्ष  ने आढ़त बाजार परियोजना की समीक्षा की जिस पर अधीनस्थ अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि परियोजना का कार्य अंतिम चरण में है। उपाध्यक्ष ने निर्देश दिए कि होली के तत्काल बाद इस बाजार के व्यापारियों के साथ वार्ता बुलाई जाए और सहमति के लिहाज से होली के बाद यहां पर दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया को प्रारंभ किया जाए।

बंशीधर तिवारी ने सिटी पार्क परियोजना की समीक्षा करते हुए जल्द से जल्द पार्क के कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीनियर सिटीजन व बच्चों के लिए पार्क में प्रवेश पूरी तरह से निशुल्क रहेगा। उन्होंने पार्क में खुलने वाली कैंटीन को भी पूर्ण रूप से शाकाहारी रखने के निर्देश दिए। गंगोत्री विहार में जहां पर मुख्यमंत्री द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत की गई थी, उस स्थान पर लगाए गए पेड़ों को संरक्षित करते हुए एक शानदार पार्क विकसित करने के भी बंशीधर तिवारी ने निर्देश अधिकारियों को दिए। इंदिरा मार्किट परियोजना की प्रगति पर असंतोष प्रकट करते हुए उपाध्यक्ष ने ठेकेदार को अंतिम नोटिस जारी करने और इस कार्य को प्राधिकरण द्वारा स्वयं करने का प्रारूप तैयार करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में उपाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व में साडा के अधीन रहे डोईवाला, ऋषिकेश, विकासनगर का भी नियोजित विकास सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन इलाकों में अवस्थापना व पार्क आदि के कार्य शीर्ष प्राथमिकता पर करें। विकासनगर में उन्होंने लैंड बैंक बनाने के भी उन्होंने निर्देश दिये। इस दौरान लैंड बैंक हेतु जो भूमि चिन्हित की गई, उन पर भी चर्चा की गई। बंशीधर तिवारी ने प्राधिकरण में हाल में तैनात हुए नए अवर अभियंताओं को कार्यभार आवंटन के निर्देश दिए।

बंशीधर तिवारी ने कहा कि जल्द देहरादून की पुरानी तहसील एवं ऋषिकेश में पार्किंग का कार्य प्रारंभ किया जाए ताकि इन क्षेत्रों में जाम की समस्या को दूर किया जा सके। बैठक में सचिव, मोहन सिंह बर्निया, सीएफओ संजीव कुमार, चीफ इंजीनियर, हरीश चंद्र राणा, अधिशासी अभियंता सुनील कुमार एवं अन्य अभियंता गण उपस्थिति रहे।

TAGGED:CFO Sanjeev KumarChief Engineer Harish Chandra RanaCity Park ProjectDehradunDoiwalaExecutive Engineer Sunil KumarGangotri ViharIndira Market ProjectMussoorie Dehradun Development Authority Vice President Banshidhar TiwariNewsRishikeshSecretary Mohan Singh BarniaUttarakhandVikasnagar
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों पर केदारघाटी में विभिन्न कार्यों के लिए शासन ने दी ₹1389.75 लाख धनराशि स्वीकृत  

By lokmatujala
उत्तराखंडराज्य

रूद्रपुर में परिवहन विभाग ने ओवरलोड और नियम उल्लंघन वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड के 15 स्थानों के नाम बदलने की करी घोषणा 

By lokmatujala
उत्तराखंडराज्य

गढ़वाल, कुमाऊँ और तराई की लोकधुनों से सजा मुख्यमंत्री आवास का होली उत्सव

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
पूर्व सपा विधायक विजय सिंह के घर पर भीषण ब्लास्ट, दूर तक फैला कांच और क्षतिग्रस्त हुआ मकान, 5 घायल
March 18, 2026
‘क्या आप तय समय में पंचायत चुनाव करा पाएंगे?’, इलाहाबाद HC ने चुनाव आयोग और यूपी सरकार से पूछा सख्त सवाल
March 18, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?