By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 23 आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए
राज्यहरियाणा

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 23 आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए

lokmatujala
Last updated: March 20, 2026 4:02 am
By lokmatujala
Share
5 Min Read
SHARE

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने राज्यसभा चुनाव और विधानसभा का बजट सत्र खत्म होते ही राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सीनियर आईएएस अधिकारी राजा शेखर वुंडरू और एके सिंह समेत 23 आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।

सरकार के पास ऐसी रिपोर्ट है कि राज्यसभा चुनाव में राजा शेखर वुंडरू ने कांग्रेस उम्मीदवार कर्मवीर बौद्ध की परदे के पीछे रहकर काफी मदद की थी। कर्मवीर बौद्ध को टिकट दिलाने से लेकर उनके चुनाव की रणनीति तक तैयार करने में वुंडरू की भूमिका बताई जा रही है।

इसी रिपोर्ट के आधार पर सरकार ने वुंडरू को कम महत्व के पद पर स्थानांतरित कर दिया है। हरियाणा सरकार ने राजा शेखर वुंडरू से खाद्य, आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग वापस लेकर प्रिटिंग एवं स्टेशनरी विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया है।

साकेत कुमार पहले से और पावरफुल

वुंडरू के पास परिवहन विभाग बरकरार रखा गया है। प्रिंटिंग व स्टनेशनरी विभाग में पोस्टिंग को आइएएस अधिकारी अपने लिए सरकार की नाराजगी के रूप में देखते हैं। वह काफी लंबे समय से टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग देख रहे अतिरिक्त मुख्य सचिव एके सिंह को झटका देते हुए सरकार ने दोबारा उच्च शिक्षा विभाग और लोक निर्माण (बीएंडआर) तथा वास्तुकला विभाग में स्थानांतरित कर दिया है।

एके सिंह के स्थान पर सीनियर आइएएस अधिकारी अनुराग अग्रवाल को नगर एवं ग्राम आयोजना तथा शहरी संपदा विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव लगाया गया है। सीनियर आइएएस अधिकारी साकेत कुमार अब पावरफुल हो गए है।

उनका मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव का पद बरकरार है। साकेत कुमार को विकास एवं पंचायत विभाग और सहकारिता विभाग के आयुक्त एवं सचिव के साथ-साथ हरियाणा पावर जेनरेशन कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।

इन अधिकारियों को मिला ये विभाग

  • जी अनुपमा – सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग तथा अंत्योदय (सेवा) विभाग के साथ-साथ नागरिक उड्डयन विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया।
  • विजयेंद्र कुमार – कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, नियुक्तियां, कार्मिक विभाग तथा सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव और प्रस्तावित हरियाणा आय संवर्धन बोर्ड अधिकारी का ओएसडी।
  • पंकज अग्रवाल – सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग तथा खान एवं भूविज्ञान विभाग में प्रधान सचिव और हरियाणा सरस्वती हेरिटेज बोर्ड में सलाहकार नियुक्त।
  • विजय सिंह दहिया – स्कूल शिक्षा विभाग के साथ-साथ पशुपालन एवं खेल विभाग का प्रधान सचिव।
  • आशिमा बराड़ – आबकारी एवं कराधान तथा वित्त विभाग के साथ-साथ ऊर्जा विभाग के आयुक्त एवं सचिव का दायित्व।
  • फूलचंद मीणा – मानव संसाधन विभाग, सामान्य प्रशासन के आयुक्त एवं सचिव तथा गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के साथ-साथ फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त।
  • ए मोना श्रीनिवास – रेजीडेंट कमिश्नर हरियाणा भवन नई दिल्ली तथा सोनीपत महानगर विकास प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त।
  • जे गणेशन – खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, नागरिक संसाधन सूचना विभाग का आयुक्त एवं सचिव, सभी के लिए आवास विभाग का महानिदेशक एवं सचिव नियुक्त। हरियाणा एआइ विकास परियोजना और हरियाणा क्लीन एयर प्रोजेक्ट फाार सस्टेनेबल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट और अन्य बाहरी सहयता प्राप्त परियोजनाओं के सीईओ और हरट्राान का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया।
  • अशोक कुमार मीणा – शहरी स्थानीय निकाय विभाग का आयुक्त एवं सचिव तथा विदेश सहयोग विभाग के महानिदेशक का कार्यभार।
  • मनी राम शर्मा – रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां नियुक्त।
  • मुकुल कुमार – निदेशक शहरी स्थानीय निकाय, मिशन निदेशक राज्य शहरी आजीविका मिशन एवं राज्य शहरी विकास प्राधिकरण तथा निदेशक हास्पिटेलिटी का कार्यभार सौंपा गया।
  • डा. आदित्य दहिया – प्रबंध निदेशक हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड तथा निदेशक डिपार्टमेंट आफ फ्यूचर नियुक्त।
  • विजय कुमार सिद्धप्पा भावीकट्टी – प्रबंध निदेशक हैफेड तथा हरियाणा इंटरनेशनल हार्टिकल्चर मार्केटिंग कारपोरेशन गनौर का दायित्व।
  • सुशील सारवन – प्रबंध निदेशक हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम तथा हरियाणा वित्त निगम का कार्यभार।
  • विक्रम – दक्षिणी हरियाणा बिज२०. ली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक तथा उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक।
  • नेहा सिंह – उपायुक्त सोनीपत
  • वर्षा खांगवाल – सूचना, जन संपर्क एवं भाषा विभाग की अतिरिक्त निदेशक और विजिलेंस विभाग की अतिरिक्त सचिव के साथ राज्य परियोजना निदेशक हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद का अतिरिक्त कार्यभार।
  • मनीता मलिक – निदेशक मौलिक शिक्षा हरियाणा एवं अतिरिक्त सचिव स्कूल शिक्षा विभाग।
  • वंदना दिसोदिया – कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण हरियाणा की निदेशक तथा अतिरिक्त सचिव।
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तर प्रदेशराज्य

‘मुस्कुराइए कि आप लखनऊ में हैं’: ग्रीन कॉरिडोर और बड़े प्रोजेक्ट से चमकेगी राजधानी

By lokmatujala
"जालंधर में सड़क हादसा: 18 वर्षीय डिलीवरी ब्वॉय की मौत"
Breaking Newsपंजाब

“जालंधर में सड़क हादसा: 18 वर्षीय डिलीवरी ब्वॉय की मौत”

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्डी फिल्म ‘मीठी- मां कु आशीर्वाद’ का पोस्टर और प्रोमो किया रिलीज

By lokmatujala
उत्तराखंड

धामी सरकार ने 60 से बढ़ाकर 65 वर्ष की डॉक्टरों के रिटायरमेंट की उम्र

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 23 आईएएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए
March 20, 2026
हरियाणा सरकार ने बिना लाइसेंस वाली मांस दुकानों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए
March 20, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?