देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सामाजिक उत्थान के प्रति आजीवन समर्पित, पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान देने वाली, स्व. सुंदर लाल बहुगुणा की पत्नी बिमला बहुगुणा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से पुण्यात्मा को श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान देने वाली, स्व. सुंदर लाल बहुगुणा की पत्नी बिमला बहुगुणा के निधन पर मुख्यमंत्री धामी ने किया शोक व्यक्त
