By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » झारखंड का पहला मिल्क पाउडर प्लांट होटवार में होगा विकसित
झारखंड

झारखंड का पहला मिल्क पाउडर प्लांट होटवार में होगा विकसित

lokmatujala
Last updated: July 15, 2025 10:48 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज रांची के होटवार स्थित मेधा डेयरी प्लांट में झारखंड के पहले मिल्क पाउडर प्लांट की आधारशिला रखी। इस मौके पर उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार लगातार इस दिशा में काम कर रही है कि किसानों की आमदनी बढ़े और वे मजबूत, आत्मनिर्भर और खुशहाल बनें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेती सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि देश और राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। इसलिए सरकार खेती और उससे जुड़े क्षेत्रों को मजबूती देने के लिए कई योजनाएं चला रही है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे सरकार की योजनाओं से जुड़ें और अपने जीवन को बेहतर बनाएं।

कृषि को व्यवसायिक रूप देने पर जोर
हेमन्त सोरेन ने कहा कि अब वक्त है कि खेती को व्यवसायिक रूप दिया जाए। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी का उदाहरण देते हुए कहा कि जब एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर खेती में नए मुकाम हासिल कर सकते हैं, तो दिन-रात खेती से जुड़े किसान क्यों नहीं कर सकते। उन्होंने बताया कि खेती के साथ-साथ उसके उत्पादों का वैल्यू एडिशन यानी उन्हें प्रोसेस कर बाजार में बेहतर कीमत पर बेचने की व्यवस्था भी जरूरी है। मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम में ‘मेधा रागी लड्डू’, ‘मेधा सूधन खाद’ और चारा बनाने की मशीन ‘साइलेज’ की भी शुरुआत की।

पशुपालन और दुग्ध उत्पादन पर विशेष ध्यान

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेती के साथ पशुपालन भी आर्थिक मजबूती का जरिया बन सकता है। सरकार अब किसानों और पशुपालकों को जो पशु देती है, उनका बीमा भी करा रही है। अगर किसी कारण से पशु की मौत हो जाए, तो किसान को नुकसान न उठाना पड़े।

सरकार की योजना है कि आने वाले 5 से 7 साल में झारखंड दूध, मछली और मीट उत्पादन में न केवल आत्मनिर्भर बने, बल्कि इन्हें दूसरे राज्यों में भी भेज सके। इसके लिए दूध संग्रहण, बाजार उपलब्धता और किसानों को उचित दाम देने की दिशा में काम हो रहा है।

कृषि से पर्यावरण को नहीं होता नुकसान
मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां बड़े-बड़े उद्योग पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं, वहीं खेती एक ऐसा क्षेत्र है जिससे पर्यावरण को कोई नुकसान नहीं होता। उन्होंने कहा कि आज बच्चों में कुपोषण बढ़ने का कारण रसायन युक्त और नकली भोजन है। अगर हर घर में पशुपालन हो, तो लोगों को शुद्ध और पौष्टिक भोजन मिल सकता है। हेमन्त सोरेन ने दोहराया कि किसान हमारी प्राथमिकता हैं। सरकार उनकी भलाई के लिए लगातार काम कर रही है, ताकि राज्य का हर किसान सशक्त बन सके।

कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख लोग
इस कार्यक्रम में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक सुरेश बैठा, सचिव अबू बकर सिद्दीक, पशुपालन निदेशक किरण पासी, राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के अध्यक्ष मीनेश शाह और झारखंड मिल्क फेडरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर जयदेव विश्वास शामिल हुए।

TAGGED:Chief Minister JharkhandFarmer WelfareFirst Milk Powder PlantFoundation Stone LayingHemant SorenIncreasing Farmer IncomeMedha Dairy PlantRanchi Hotwar
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

झारखंड

गिरफ्तारी के एक दिन बाद पूर्व SDO को मिली न्यायिक हिरासत, पत्नी के आत्मदाह का है मामला

By lokmatujala
झारखंड

मरीजों को वंचित करना अस्वीकार्य: आयुष्मान घोटाले पर मंत्री की चेतावनी

By lokmatujala
झारखंड

अवमानना मामला: झारखंड हाईकोर्ट ने डीजी होमगार्ड को दी राहत, याचिका खारिज

By lokmatujala
झारखंड

IND vs AUS सेमीफाइनल: रांची में क्रिकेट फीवर! खिलाड़ियों में उत्साह, कोहली की दीवानगी सिर चढ़कर बोली

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
सैनी ने बंगाल में डबल इंजन सरकार का मॉडल समझाया, ममता सरकार पर गंभीर आरोप
March 11, 2026
आरएसएस की राष्ट्रीय बैठक में 2025-26 के कार्यों की समीक्षा और महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा
March 11, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?