झारखंड: सांसद दीपक प्रकाश ने राज्यपाल संतोष गंगवार से की मुलाकात, राज्य की राजनीतिक स्थिति पर हुई चर्चा

राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने राज्यपाल संतोष गंगवार से शुक्रवार को मुलाकात की। इस दौरान उन्हें राज्य के राजनीतिक हालात से अवगत कराया।

झारखंड़ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से रांची स्थित राजभवन पहुंचकर मुलाकात की। दीपक प्रकाश द्वारा राज्यपाल को झारखंड की वर्तमान राजनीतिक हालात से अवगत कराया गया।

राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने शुक्रवार के दिन झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें राज्य के राजनीतिक हालात से अवगत कराया। ज्ञात हो कि हेमंत सरकार के दोबारा गठन होने के बाद से ही मुख्य विपक्षी दल रेस हो चुकी है। बजट सत्र के दौरान भी भाजपा के तमाम विधायक आक्रमक नजर आ रहे हैं। तमाम मुद्दों को लेकर भाजपा झारखंड सरकार पर निशाना साध रही है।

झारखंड की राजनीति में आरोपप्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच भाजपा पूरी तरह से झारखंड सरकार पर हमलावर हो चुकी है। भाजपा द्वारा तमाम मुद्दों को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए नजर आ रही है। मैया सम्मान योजना को लेकर भाजपा का आरोप है कि झारखंड सरकार अपने वादे से मुकर जा रही है। जनवरी और फरवरी महीने का किश्त अभी तक राज्य की महिलाओं के खाते में पैसे नहीं आए हैं, जिससे पता चल रहा है कि सरकार वादाखिलाफ़ी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *