By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » झारखंड बजट 2025-26: वित्त मंत्री ने पेश किया 1.45 लाख करोड़ का ‘अबुआ बजट’, महिलाओं-युवाओं और विकास पर जोर
झारखंड

झारखंड बजट 2025-26: वित्त मंत्री ने पेश किया 1.45 लाख करोड़ का ‘अबुआ बजट’, महिलाओं-युवाओं और विकास पर जोर

lokmatujala
Last updated: July 15, 2025 5:41 am
By lokmatujala
Share
5 Min Read
SHARE

झारखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 1,45,400 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट पेश किया। वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने विधानसभा में बजट पेश करते हुए इसे ‘अबुआ बजट’ करार दिया, जो झारखंड की जनता के समग्र विकास के लिए समर्पित है। यह बजट शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, ग्रामीण विकास और महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष जोर देता है।

‘मईंया सम्मान योजना’ को मिला बजट में खास स्थान
इस बजट में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकार की सबसे महत्वाकांक्षी ‘मईंया सम्मान योजना’ को 13,363 करोड़ 36 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है। इस योजना के तहत 18 से 50 वर्ष की महिलाओं को 2500 रुपये प्रति माह की आर्थिक सहायता दी जाएगी। वित्त मंत्री ने इसे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दूरदर्शी सोच का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं के भविष्य को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाएगी।

बजट में सामाजिक सुरक्षा और ग्रामीण विकास पर बड़ा फोकस
वित्त मंत्री ने घोषणा की कि 22,023 करोड़ 33 लाख 85 हजार रुपये सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लिए आवंटित किए गए हैं, जिससे गरीब और वंचित वर्गों को सीधा लाभ मिलेगा। इसके अलावा ग्रामीण विकास के लिए 9,000 करोड़ रुपये की राशि निर्धारित की गई है, जिससे गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और रोजगार सृजन में मदद मिलेगी।

केंद्र से 1.36 लाख करोड़ की बकाया राशि पर झारखंड सरकार का दावा
अपने बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने झारखंड के हिस्से की 1,36,000 करोड़ रुपये की बकाया राशि का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि यह झारखंड के हक का पैसा है और हम इसे लेकर रहेंगे। हेमंत सरकार सत्ता में आने के बाद से लगातार केंद्र सरकार से इस राशि की मांग कर रही है, जिसे लेकर राजनीतिक तनाव भी बना हुआ है।

झारखंड को 10 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य
वित्त मंत्री ने झारखंड को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए 2029 तक 10 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था विकसित करने का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए राज्य में निवेश को बढ़ावा दिया जाएगा, स्थानीय संसाधनों का उपयोग किया जाएगा और पर्यटन, उद्योग और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में नई योजनाएं शुरू की जाएंगी।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कार्यशैली की तारीफ
बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आत्मबल और दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण ही झारखंड सरकार अहम निर्णय लेने में सफल हो रही है। उन्होंने ‘मईंया सम्मान योजना’ को हेमंत सरकार की एक ऐतिहासिक पहल बताया और इसे महिलाओं की सामाजिक और आर्थिक स्थिति सुधारने में मील का पत्थर करार दिया।

बजट की कुछ अहम बातें
1- राज्य से पलायन कम किया जाएगा।
2- बालिकाओं की उच्च शिक्षा पर सरकार का जोर, क्लास आठवीं से 12वीं तक की छात्राओं को आर्थिक मदद दी जा रही है। इसके लिए 310 करोड़ रुपये अलग से प्रावधान किया गया है।
3- तालाबों का जीर्णोद्धार कार्य सरकार द्वारा प्रारंभ किया जाएगा।
4- पर्यटन में काफी संभावनाएं है, राज्य के पर्यटन क्षेत्रों का विकास किया जाएगा।
5- रांची स्थित प्राचीन श्री राम जानकी तपोवन मंदिर का जीर्णोद्धार किया जाएगा।
6- राज्य में ज्यादा से ज्यादा रोजगार देने के लिए राज्य के संसाधनों का उपयोग कर इसे हासिल करने पर जोर है।

बजट पर क्या बोले सत्तापक्ष और विपक्ष?
बजट पेश होने के बाद सत्तापक्ष ने इसे जनता के विकास के लिए समर्पित बजट बताया, जबकि विपक्ष ने इसे आंकड़ों का खेल करार दिया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि यह बजट झारखंड के हर नागरिक के लिए फायदेमंद होगा और हमारी सरकार सभी वर्गों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं, भाजपा और अन्य विपक्षी दलों ने सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि झारखंड सरकार सिर्फ घोषणाएं कर रही है, जबकि जमीन पर ज्यादा कुछ नहीं बदला।

TAGGED:Economic DevelopmentEducationFinance MinisterFree Electricity SchemeHealthcareInfrastructureJharkhand Budget 2025-26Jharkhand Mukhyamantri Maiya Samman YojanaSkill DevelopmentSocial SectorWomen EmpowermentYouth Development
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

झारखंड

‘पूरे देश में अंधेरा कर देंगे नहीं तो…’, हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार को दी अंतिम चेतावनी हेमंत सोरेन का केंद्र सरकार पर हमला, बोले- ‘अगर हमारी बात नहीं मानी तो पूरे देश में अंधेरा कर देंगे’

By lokmatujala
झारखंड

झारखंड में भारी बारिश का कहर: स्कूल में फंसे 162 छात्र पुलिस ने बचाए

By lokmatujala
झारखंड

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक, मुख्यमंत्री सोरेन ने रखी राज्य की बात

By lokmatujala
झारखंड

झारखंड: CM सोरेन की आगामी त्योहारों पर हाई-लेवल बैठक, शरारती तत्वों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
मुख्यमंत्री नायब सैनी की बैठक: एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य, अफवाहों पर न दें ध्यान
March 13, 2026
अनिल विज से मिलने पहुंचे भूपेंद्र हुड्डा, मंत्री के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
March 13, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?