जालंधर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के आंतरिक कमेटी के पूर्व सदस्य तथा ऐतिहासिक अस्थान गुरुद्वारा छेवीं पातशाही बस्ती शेख के वरिष्ठ सदस्य जत्थेदार सुरजीत सिंह चीमा का निधन हो गया है। 91 वर्षीय स्व. सुरजीत सिंह चीमा ने गुरुद्वारा छेवीं पातशाही के अंतर्गत चलाए जा रहे श्री गुरु हरगोबिंद अस्पताल में भी करीब पांच दशकों तक बतौर चेयरमैन सेवाएं दी।
इसके अलावा विभिन्न धार्मिक तथा सामाजिक संस्थाओं से जुड़े जत्थेदार सुरजीत सिंह चीमा ने धर्म के प्रचार में अहम भूमिका निभाई। उनका अंतिम संस्कार 10 मार्च को माडल टाउन श्मशानघाट में सुबह 11:30 बजे होगा।
