By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » गोरखपुर में आईटी क्रांति की शुरुआत: 26 मार्च को एसटीपीआई का भव्य लोकार्पण
उत्तर प्रदेशराज्य

गोरखपुर में आईटी क्रांति की शुरुआत: 26 मार्च को एसटीपीआई का भव्य लोकार्पण

lokmatujala
Last updated: March 23, 2026 1:14 am
By lokmatujala
Share
2 Min Read
SHARE

गोरखपुर। जिले के औद्योगिक विकास को नई दिशा देने वाली महत्वपूर्ण परियोजना ‘साफ्टवेयर टेक्नोलाजी पार्क आफ इंडिया (एसटीपीआइ)’ का लोकार्पण 26 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों किया जाएगा। इसको लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं।

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने एसटीपीआइ और गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिए।

यह साफ्टवेयर टेक्नोलाजी पार्क उत्तर प्रदेश सरकार की उस पहल का हिस्सा है, जिसके तहत टियर-2 शहरों में आइटी सेक्टर को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके माध्यम से गोरखपुर को आईटी हब के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

गीडा के सेक्टर-7 में करीब 14,500 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में स्थापित यह अत्याधुनिक आइटी पार्क लगभग 20 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। करीब 3.5 एकड़ में फैले इस परिसर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया गया है, जो आइटी, आइटीईएस, बीपीओ और स्टार्टअप कंपनियों के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करेगा।

इस सॉफ्टवेयर टेक्नोलाजी पार्क में हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्टिविटी, अत्याधुनिक डेटा नेटवर्क और इनक्यूबेशन स्पेस जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। अधिकारियों के अनुसार, यहां कुल 36 इकाइयों के स्थापित होने की योजना है, जिससे लगभग 15 हजार युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है। यह परियोजना पूर्वांचल के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करेगी और उन्हें अपने ही क्षेत्र में बेहतर करियर विकल्प उपलब्ध कराएगी।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा, पार्किंग, यातायात व्यवस्था और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

गीडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी राम प्रकाश ने बताया कि 26 मार्च को लोकार्पण कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस दौरान वह स्टार्टअप उद्यमियों और संभावित निवेशकों के साथ संवाद करेंगे, जिससे क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान के 18 जिलों में आज होगी भारी बारिश, येलो अलर्ट जारी

By lokmatujala
पंजाब

30 करोड़ के फर्जी ITC घोटाले का मास्टरमाइंड लुधियाना से धरा गया – Parvat Sankalp News

By lokmatujala
उत्तराखंड

बेहतर कार्य कर रही है धामी के नेतृत्व मे उत्तराखंड सरकार: भाजपा उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने CBSE द्वारा घोषित कक्षा 12वीं एवं 10वीं के परीक्षा परिणामों में उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं 

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
मुख्यमंत्री सुक्खू का बजट 2026-27: ग्रामीण अर्थव्यवस्था को विकास की धुरी बनाया
March 23, 2026
हिमाचल में AAP का चुनावी बिगुल: मनीष सिसोदिया ने 2027 विधानसभा के लिए शंखनाद किया
March 23, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?