हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि गुरु के बिना इस जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। गुरु का स्थान ईश्वर और माता पिता से भी ऊपर रखा गया है। गुरु ही शिष्य को सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाते हैं। निरंजनी अखाड़ा स्थित चरण पादुका मंदिर में आयोजित गुरू पूर्णिमा महोत्सव के अवसर पर श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि जिस प्रकार एक सुनार सोने को तपाकर उसे गहने का आकार देता है। उसी प्रकार एक गुरु भी अपने शिष्य के जीवन को मूल्यवान बनाता है। उसे सही गलत को परखने का हुनर सिखाता है। उन्होंने कहा कि बच्चे की पहली गुरु मां होती है, जो हमें इस संसार से अवगत कराती हैं। वहीं दूसरे स्थान पर गुरु होते हैं जो हमें ज्ञान व भगवान की प्राप्ति का मार्ग बताते हैं। गुरू के बिना ज्ञान की प्राप्ति नहीं हो सकती। शिष्य की सफलता के पीछे गुरू का विशेष योगदान होता है। इसलिए अपने गुरू का हमेशा सम्मान करना चाहिए। गुरू का सम्मान करने वाले शिष्य का जीवन सदैव सफलता की और अग्रसर रहता है। इस अवसर पर विधायक मदन कौशिक, महंत दर्शन भारती, महंत रामरतन गिरी, स्वामी आदियोगी, स्वामी रविपुरी, स्वामी राजगिरी, प्रोफेसर सुनील कुमार बत्रा, गौरव शर्मा, अनिल शर्मा सहित राजनीति और समाजसेवा से जुड़े अनेक लोग मौजूद रहे।
Related Posts
उदय भारत सिविल सोसाइटी ने “एक पेड़ उत्तराखंड के शहीदों के नाम” समर्पित करते हुए किया वृक्षारोपण…
- lokmatujala
- July 16, 2024
- 0
हरिद्वार। मंगलवार को उदय भारत सिविल सोसाइटी ने हरेला पर्व पर वृक्षारोपण कर एक पेड़ जम्मू कश्मीर कठुआ में हुए उत्तराखंड के पांच शहिद जवानों […]
भारतीय मजदूर संघ के 70वें स्थापना दिवस पर स्वामी यतीश्वरानंद ने बताई सरकार की योजनाएं…
- lokmatujala
- July 23, 2024
- 0
हरिद्वार। भारतीय मजदूर संघ के 70वें स्थापना दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने संघ के स्थापना दिवस बधाई देते हुए […]
महंत साध्वी राधा गिरी ने की गंगा किनारे किए जा रहे निर्माण को हटाने की मांग…
- lokmatujala
- June 25, 2024
- 0
हरिद्वार। बाबा अमीर गिरी धाम की परमाध्यक्ष महंत साध्वी राधा गिरी ने भूपतवाला स्थित ठोकर नंबर -12 के समीप गंगा किनारे अवैध निर्माण का आरोप […]