झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर शुक्रवार दोपहर एक इंडिगो फ्लाइट को सुरक्षा कारणों से ग्राउंड कर दिया गया। फ्लाइट कोलकाता से रांची होकर पटना और फिर लखनऊ जाने वाली थी। एयरपोर्ट डायरेक्टर आरआर मौर्य ने बताया कि फ्लाइट के लैंडिंग के बाद पायलट को सामने के एक टायर में हवा कम होने का शक हुआ।
कोलकाता से रांची आई इंडिगो फ्लाइट सुरक्षा जांच के बाद ग्राउंड हुई
