By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » अर्की में संजय अवस्थी का जन संवाद: केंद्र के बजट को हिमाचलवासियों के लिए निराशाजनक बताया
राज्यहिमाचल प्रदेश

अर्की में संजय अवस्थी का जन संवाद: केंद्र के बजट को हिमाचलवासियों के लिए निराशाजनक बताया

lokmatujala
Last updated: February 3, 2026 3:19 am
By lokmatujala
Share
4 Min Read
SHARE

सोलन। अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार विषम आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद भी हिमाचल के समान विकास के लिए प्रतिबद्ध है। संजय अवस्थी आज ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के तहत अर्की में जन समस्याएं सुनने के उपरांत उपस्थित जनसमूह के साथ विचार-विमर्श कर रहे थे। संजय अवस्थी ने कहा कि हिमाचल की भौगोलिक परिस्थितियों के दृष्टिगत प्रदेश को केन्द्र से नियमित आर्थिक सहायता मिलना आवश्यक है।

किंतु गत दिवस केन्द्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट हिमाचल के जन-जन की अपेक्षाओं पर गहरा आघात है। उन्होंने कहा कि गत तीन वर्षों में नियमित प्राकृतिक आपदाओं, जी.एस.जी. क्षतिपूर्ति समाप्त होने के कारण हुए नुकसान और अब राजस्व घाटा अनुदान को समाप्त कर केन्द्र सरकार ने हिमाचल के हितों पर कुठाराघात किया है। उन्होंने केन्द्रीय बजट को हिमाचल वासियों के लिए पूर्ण रूप से निराशाजनक बताया।उन्होंने कहा कि विषम परिस्थितियों के बावजूद भी प्रदेश सरकार विकास और जन आर्थिकी को सशक्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी।

संजय अवस्थी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के संवेदनशील नेतृत्व में समाज के हर वर्ग को राहत पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। जहां प्राकृतिक उत्पादों एवं दूध के समर्थन मूल्य निर्धारित किए गए हैं वहीं किसानों-बागवानों की उपज को बेहतर मूल्य दिलावाने के लिए विपणन अधोसंरचना को मज़बूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्राकृतिक रूप से उगाए गए गेहूं को 60 रुपए, मक्की को 40 रुपए व कच्ची हल्दी को 90 रुपए प्रति किलोग्राम के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जा रहा है। इससे जहां प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिल रहा है वहीं किसानों की आय में वृद्धि भी हो रही है।

संजय अवस्थी ने कहा कि किसानों और पशुपालकों की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए प्रदेश सरकार ने गाय व भैंस के दूध के न्यूनतम समर्थन मूल्य में आशातीत वृद्धि की है। इस निर्णय से पशुपालकों की आर्थिक स्थित सुदृढ़ हो रही है। विधायक ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा देश और प्रदेश में ज़रूरमंद व्यक्तियों का सहारा बनी महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गांरटी योजना (मनरेगा) का केन्द्र सरकार द्वारा केवल नाम ही नहीं बदला गया है अपितु उसमें किए गए बदलाव जन विरोधी हैं। प्रदेश सरकार ने मनरेगा के तहत दिहाड़ी को 73 रुपए की वृद्धि के साथ 247 से बढ़ाकर 320 रुपए किया है।

उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि जनहित के कार्यों के लिए प्रदेश सरकार और वह स्वयं सदैव समर्पित रहेंगे और व्यापक हित के कार्यों को समय पर पूरा करने का सर्वोच्च प्रयत्न किया जा रहा है। ज़िला कांग्रेस सोलन के अध्यक्ष सुभाष चंद बरमानी, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सतीश कश्यप, अनुज गुप्ता, रमेश ठाकुर, राजेंद्र रावत, कपिल ठाकुर, कमलेश शर्मा, सुरेंद्र पाठक, धनीराम ठाकुर, कृषि उपज मण्डी विपणन समिति सोलन के निदेशक प्यारे लाल, जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के निदेशक रोशन वर्मा, बाघल लैंड लूजर समिति के प्रधान जगदीश ठाकुर, खंड चिकित्सा अधिकारी अर्की डॉ. मुक्ता रस्तोगी, जल शक्ति विभाग अर्की के अधिशाषी अभियंता विवेक कटोच, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड अर्की के अधिशाषी अभियंता संदीप कुमार, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा क्षेत्रवासी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

जरूरतमंदों को समय पर एंबुलेंस और एयर एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध हो- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

By lokmatujala
पंजाब

पंजाब 2027 का चुनावी रण: दलित-हिंदू कार्ड से BJP रचेगी नया इतिहास, PM मोदी के जालंधर दौरे के गहरे सियासी मायने।

By lokmatujala

अभी-अभी, तेज रफ्तार ने ली गुलदार की जान,देखें वीडियो

By lokmatujala
उत्तराखंडखेल

राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए खेल ढांचा तैयार रखें : खेल मंत्री रेखा आर्या

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
राहुल गांधी ने पंजाब कांग्रेस जिला प्रधानों के साथ की लंबी बैठक, संगठन मजबूत करने पर चर्चा
February 11, 2026
हरियाणा में बुजुर्गों के सम्मान और पेंशन व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री सैनी का बयान
February 11, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?