By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सरकार बनने पर भाजपा बनाएगी पंजाब को देश का अग्रणी राज्य- नायब सिंह सैनी
हरियाणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में सरकार बनने पर भाजपा बनाएगी पंजाब को देश का अग्रणी राज्य- नायब सिंह सैनी

lokmatujala
Last updated: January 4, 2026 12:51 pm
By lokmatujala
Share
9 Min Read
SHARE

आम आदमी पार्टी की सरकार पर बरसे हरियाणा के मुख्यमंत्री
बोले-झूठे वायदों से सत्ता में आकर पंजाब का शोषण कर रही है आप सरकार*

बढ़ते नशे, बेरोजगारी और वायदाखिलाफी से पंजाब बेहाल

भाजपा की सरकार बनने पर हरियाणा की तर्ज पर करवाया जाएगा पंजाब का विकास-मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

क्षेत्र की सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक संस्थाओं ने किया हरियाणा के मुख्यमंत्री को सम्मानित

चंडीगढ़ 4 जनवरी: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वर्ष 2027 में होने वाले चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में पंजाब में सरकार बनाकर भारतीय जनता पार्टी पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाएगी। मौजूदा पंजाब सरकार में शामिल लोगों ने झूठे वायदे करके सत्ता तो हथिया ली, चार साल बीतने के बावजूद लोगों के हित में काम करने की बजाए पंजाब का शोषण किया जा रहा है। पंजाब को नशाखोरी, बेरोजगारी और वायदा खिलाफी ने बर्बाद कर दिया है। पंजाब में भाजपा सरकार बनने पर हरियाणा की तर्ज पर विकास करवाया जाएगा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को हरियाणा-पंजाब सीमा के निकट स्थित जिला पटियाला के घनौर की अनाजमंडी में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का आयोजन युवा विकास शर्मा द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि एक समय में हरियाणा में भी कहा जाता था कि भारतीय जनता पार्टी का माहौल नहीं है। वर्ष 2014 के बाद ऐसा समय आया, आज वहां लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार है। इसी तर्ज पर पंजाब में भी भाजपा की सरकार बनेगी।

उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आने से पहले पंजाब को नशामुक्त बनाने की बात कहकर यहां नशे को बढ़ा दिया है। युवाओं को रोजगार देने का वायदा किया गया था। हालात ये हैं कि आज चार साल बाद भी आम आदमी पार्टी की सरकार ने एक भी वायदा पूरा नहीं किया है। इन्होंने वायदा किया था कि महिलाओं को एक हजार रुपये देंगे। आज तक नहीं दिए गए। बुजुर्गां को 2500 रुपये पेंशन देने की बात कही थी, आज तक भी 1500 रुपये दी जाती है, वह भी तीन से चार महीनों देरी से मिलती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में भाजपा ने वायदा किया था कि सरकार बनने पर महिलाओं को पांच सौ रुपये में सिलेंडर और 2100 रुपये दिए जाएंगे। सरकार बनते ही हरियाणा में पांच सौ रुपये में सिलेंडर देने की योजना लागू कर दी गई और अब प्रदेश में लाडो लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को 2100 रुपये देकर वायदा पूरा कर दिया है। हरियाणा में बुजुर्गों को 3200 रुपये पेंशन दी जा रही है, जो पूरे देश में सबसे अधिक है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले कांग्रेस ने भर्ती पर रोक लगवा दी थी। इसके बाद उन्होंने युवाओं से वायदा किया था कि वे शपथ बाद में लेंगे और युवाओं को नियुक्ति पत्र पहले देंगे। जैसे ही भाजपा की सरकार आई, शपथ बाद में ली और 25000 युवाओं को नियुक्ति पत्र देकर वायदा पूरा किया। हरियाणा में किसानों की सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदा जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा विधानसभा में प्रस्ताव पारित कर श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को नमन किया गया और उनके 350वें शहीदी साल को मनाते हुए एक माह तक लगातार प्रदेश में कार्यक्रम किए गए। स्कूलों, कॉलेजों में निबंध लेखन, सेमीनार सहित विभिन्न कार्यक्रमों से उनकी शहादत की जानकारी दी गई ताकि आने वाली पीढिय़ों को पता चल सके कि श्री गुरु तेग बहादुर जी ने कितना बड़ा बलिदान दिया था। उनकी शहादत की याद में 350 रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। प्रत्येक शिविर मेें 350 युनिट रक्त एकत्रित किया गया। हरियाणा सरकार गुरुओं के बलिदान की गाथा को जन-जन तक पहुंचा रही है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पिछले माह 25 तारीख को कुरुक्षेत्र में पहुंच कर श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को नमन करते हुए उनकी याद में एक सिक्का, एक डाक टिकट एवं एक कॉफी टेबल बुक जारी की। हरियाणा में विश्वविद्यालयों के नाम गुरुओं के नाम से रखे जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब में सायं पांच बजे के बाद आम आदमी पार्टी की सरकार के दरवाजे बंद हो जाते है। उन्होंने कुछ न देने वाले एक शंख की कहानी सुनाकर आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा और कहा कि इनसे वायदे कितने भी करवा लो, लेकिन करने कराने को कुछ नहीं। जिसका खामियाजा आज पंजाब के लोग भुगत रहे हैं। हंसता खेलता विकसित पंजाब आम आदमी पार्टी की सरकार ने बर्बाद कर दिया है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस ने गरीबों को प्लाट देने की बात तो कही थी, लेकिन उन्हें न तो कागज दिए और न ही कब्जा। आज प्रदेश सरकार ऐसे लोगों को प्लाट व उनका कब्जा दे रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार और पूर्व में सत्ता में रही कांग्रेस पार्टी बताए, उन्होंने आमजन के लिए क्या किया? फसल खराबे की बात की जाती है, हरियाणा में कांग्रेस ने दस साल के शासन में किसने को महज 1138 करोड़ रूपये का मुआवजा दिया। भाजपा सरकार ने अब तक 15 हजार 500 करोड़ रुपये का मुआवजा किसानों को दिया है। पिछले साल आई बाढ़ में पंजाब का काफी नुकसान हुआ। पंजाब सरकार बताए, किसानों को कितना मुआवजा दिया जबकि हमने हरियाणा में जिन किसानों की फसल खराब हुई थी, उसके लिए 116 करोड़ रुपये उनके खाते में दिए हैं। ऐसे लोगों को, जिनके घरों में नुकसान हुआ, पशुओं का नुकसान हुआ, उन्हें पांच करोड़ रुपये की आर्थिक मदद दी गई है। आमजन के ईलाज के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई आयुष्मान योजना की तर्ज पर चिरायू योजना लागू कर लोगों को ईलाज की सुविधा दी जा रही है। ढाई करोड़ की आबादी वाले हरियाणा में डेढ़ करोड़ की आबादी इन दोनों योजनाओं में पात्र है। इस योजना के तहत अब तक 25 लाख लोगों ने ईलाज करवाया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कहने को आप सरकार ने मोहल्ला क्लीनिक खोले हैं लेकिन उनमें चिकित्सक नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 70 साल से अधिक आयु के बुजुर्गों का ईलाज सरकार द्वारा करवाए जाने का फैसला किया। हरियाणा में ऐसे बुजुर्गों के इलाज पर आठ करोड़ रुपया खर्च किया जा चुका है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केवल भारतीय जनता पार्टी ही पंजाब को आगे बढ़ा सकती है। कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे लेकिन वर्तमान पंजाब सरकार ने तो कांग्रेस को भी पीछे छोड़ दिया है। इनके मंत्री जेल में हैं। उन्होंने पंजाब के आम आदमी का पैसा लूटा है। पंजाब के लोग इनसे तंग आ चुके हैं। वर्ष 2027 में पंजाब भाजपा के साथ होगा। यहां भाजपा की सरकार बनेगी तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब को देश का नंबर राज्य बनाएंगे। पंजाब में भी हरियाणा की तर्ज पर विकास होगा और हम सभी मिलकर पंजाब को आगे लेकर जाएंगे।

जनसभा को पूर्व मंत्री असीम गोयल, पूर्व मंत्री पंजाब सरकार महारानी परनीत कौर, पंजाब भाजपा के उपाध्यक्ष विक्रमजीत सिंह चीमा व सभा के आयोजक विकास शर्मा ने भी संबोधित किया।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

राज्यहरियाणा

निहंग सिंहों ने सदैव धर्म, राष्ट्र और मानवता की रक्षा की: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

By lokmatujala
राज्यहरियाणा

हरियाणा सरकार पूरे प्रदेश में राजकीय आयुष औषधालय खोलने की तैयारी में

By lokmatujala
उत्तराखंडहरियाणा

अग्रोहा शक्तिपीठ में पहुंचे मुख्यमंत्री सैनी, गोपाल शरण गर्ग ने किया स्वागत

By lokmatujala
राज्यहरियाणा

रेवाड़ी से नारनौल तक: हरियाणा के मंत्रियों ने ध्वजारोहण और परेड की सलामी ली

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
हिमाचल प्रदेश राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण-2025 में पांचवें स्थान पर, शिक्षा सुधार जारी: संजय अवस्थी
February 21, 2026
इंदिरा गांधी सुख शिक्षा योजना के लिए इस वित्त वर्ष 31.01 करोड़ रुपये का प्रावधान
February 21, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?