By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » हिमाचल में बिजली संशोधन विधेयक का विरोध, कर्मचारी और पेंशनर्स उतरे सड़क पर; …तो महंगी मिलेगी बिजली
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल में बिजली संशोधन विधेयक का विरोध, कर्मचारी और पेंशनर्स उतरे सड़क पर; …तो महंगी मिलेगी बिजली

lokmatujala
Last updated: March 11, 2026 3:41 am
By lokmatujala
Share
2 Min Read
SHARE

शिमला: केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे बिजली (संशोधन) विधेयक 2025 के खिलाफ मंगलवार को हिमाचल प्रदेश में भी भारी आक्रोश देखने को मिला। देशव्यापी आह्वान के तहत शिमला और धर्मशाला में बिजली बोर्ड के कर्मचारियों, अभियंताओं और पैंशनर्ज ने सड़कों पर उतरकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व ज्वाइंट एक्शन कमेटी (संयुक्त मोर्चा) ने किया, जिसके बैनर तले सैंकड़ों कर्मचारियों ने अपनी आवाज बुलंद की।

शिमला स्थित बिजली बोर्ड मुख्यालय में कर्मचारियों ने संशोधन विधेयक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर ऑल इंडिया पावर फैडरेशन के पैटर्न ई. सुनील ग्रोवर, ज्वाइंट एक्शन कमेटी के सह-संयोजक हीरा लाल वर्मा और प्रशांत शर्मा समेत कई प्रमुख नेताओं ने प्रदर्शनकारियों को संबोधित किया। वक्ताओं ने इस विधेयक को पूरी तरह से जनविरोधी, कर्मचारी विरोधी और राज्य विरोधी करार दिया और इसे तुरंत वापस लेने की पुरजोर मांग की।

प्रदर्शन के दौरान ज्वाइंट एक्शन कमेटी के संयोजक ई. लोकेश ठाकुर और सह-संयोजक हीरा लाल वर्मा ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार बिजली क्षेत्र को निजी कॉर्पोरेट घरानों के हवाले करने की नीति पर काम कर रही है। नेताओं ने चिंता जताते हुए कहा कि प्रस्तावित विधेयक के लागू होने से बिजली वितरण के क्षेत्र में निजी कंपनियों का एकाधिकार बढ़ेगा। इससे सार्वजनिक क्षेत्र की सरकारी बिजली कंपनियां कमजोर होंगी और अंततः महंगी बिजली के रूप में आम उपभोक्ताओं की जेब पर भारी आर्थिक बोझ पड़ेगा।

धरना-प्रदर्शन के अंत में कर्मचारियों और अभियंताओं ने केंद्र सरकार को दो टूक चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि सरकार ने इस जनविरोधी और कर्मचारी विरोधी विधेयक को जल्द से जल्द वापस नहीं लिया, तो हिमाचल के बिजली कर्मचारी, अभियंता और पैंशनर्ज देशभर के अन्य संगठनों के साथ मिलकर इस आंदोलन को और तेज करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

पंजाब

लुधियाना में लावारिस बैग से विस्फोटक मिला:-पुलिस ने IED का पता चलने पर 2 हिरासत में लिए यूट्यूब देखकर बम बना रहे थे

By lokmatujala
दिल्ली/एनसीआर

मुख्यमंत्री से लेकर अधिकारी तक, योग दिवस पर दिल्ली में दिखा उत्साह

By lokmatujala
राज्यहिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना: अनाथ बच्चों को विवाह और आर्थिक सुरक्षा के लिए फंड उपलब्ध

By lokmatujala
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल पुलिस ने ERSS-112 में पूरे भारत में हासिल किया प्रथम स्थान

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
सैनी ने बंगाल में डबल इंजन सरकार का मॉडल समझाया, ममता सरकार पर गंभीर आरोप
March 11, 2026
आरएसएस की राष्ट्रीय बैठक में 2025-26 के कार्यों की समीक्षा और महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा
March 11, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?