शिमला। हिमाचल प्रदेश शहरी विकास विभाग ने नगर निकायों में अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया है। यह अधिसूचना हिमाचल प्रदेश नगर पालिका अधिनियम, 1994 तथा नगर निकाय चुनाव नियम, 2015 के तहत जारी की गई है।
जारी सूची के अनुसार प्रदेश के विभिन्न नगर परिषदों और नगर पंचायतों में अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति तथा महिलाओं के लिए पद आरक्षित किए गए हैं, जबकि कई स्थानों को अनारक्षित श्रेणी में रखा गया है।
अनुसूचित जाति श्रेणी
- ऊना – नगर पंचायत दौलतपुर (एससी महिला)
- चंबा – नगर परिषद चंबा (एससी महिला)
- कुल्लू – नगर पंचायत बंजार (एससी महिला)
- बिलासपुर – नगर परिषद बिलासपुर (एससी महिला)
- मंडी – नगर परिषद सुंदरनगर (एससी महिला)
- ऊना – नगर परिषद मेहतपुर बसदेहरा (एससी)
- कांगड़ा – नगर परिषद नगरोटा बगवां (एससी)
- बिलासपुर – नगर परिषद घुमारवीं (एससी)
- शिमला – नगर परिषद रोहड़ू (एससी)
- शिमला – नगर पंचायत चिरगांव (एससी)
एस टी (अनुसूचित जनजाति) श्रेणी
- कांगड़ा – नगर पंचायत शाहपुर (ए टी)
महिला (सामान्य) श्रेणी
- कुल्लू – नगर पंचायत निरमंड
- सोलन – नगर पंचायत अर्की
- कांगड़ा – नगर परिषद ज्वालामुखी
- सोलन – नगर पंचायत कंडाघाट
- ऊना – नगर परिषद संतोषगढ़
- ऊना – नगर पंचायत अंब
- ऊना – नगर पंचायत गगरेट
- कुल्लू – नगर परिषद कुल्लू
- कांगड़ा – नगर परिषद नूरपुर
- शिमला – नगर परिषद ठियोग
- ऊना – नगर पंचायत टाहलीवाल
- सिरमौर – नगर परिषद नाहन
- सिरमौर – नगर परिषद पांवटा साहिब
- मंडी – नगर परिषद सरकाघाट
- हमीरपुर – नगर परिषद सुजानपुर टीहरा
- शिमला – नगर पंचायत सुन्नी
- चंबा – नगर परिषद डलहौजी
- शिमला – नगर पंचायत चौपाल
- शिमला – नगर पंचायत जुब्बल
- शिमला – नगर पंचायत नारकंडा
अनारक्षित श्रेणी
- बिलासपुर – नगर पंचायत तलाई
- बिलासपुर – नगर परिषद श्री नैना देवी
- चंबा – नगर पंचायत चुवाड़ी
- हमीरपुर – नगर पंचायत भोटा
- कांगड़ा – नगर परिषद कांगड़ा
- कांगड़ा – नगर परिषद देहरा
- कुल्लू – नगर पंचायत भुंतर
- मंडी – नगर परिषद जोगिंदरनगर
- मंडी – नगर पंचायत रिवालसर
- मंडी – नगर परिषद नेरचौक
- मंडी – नगर पंचायत करसोग
- शिमला – नगर परिषद रामपुर
- शिमला – नगर पंचायत नेरवा
- सिरमौर – नगर पंचायत राजगढ़
- सोलन – नगर परिषद नालागढ़
- शिमला – नगर पंचायत कोटखाई
- कुल्लू – नगर परिषद मनाली
- सोलन – नगर परिषद परवाणू
इस आरक्षण रोस्टर से आगामी नगर निकाय चुनावों में सामाजिक संतुलन और महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
