By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » हिमाचल प्रदेश को जल शक्ति विभाग की MM-I गणना में राष्ट्रीय सम्मान
राज्यहिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश को जल शक्ति विभाग की MM-I गणना में राष्ट्रीय सम्मान

lokmatujala
Last updated: March 26, 2026 3:07 am
By lokmatujala
Share
2 Min Read
SHARE

शिमला: हिमाचल के जल शक्ति विभाग ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का मान बढ़ाया है। भारत सरकार ने सिंचाई गणना (2023-25) के तहत प्रमुख एवं मध्यम सिंचाई (एमएमआई) गणना को सफलतापूर्वक और समय सीमा से पहले पूर्ण करने के लिए हिमाचल प्रदेश को सम्मानित किया है। नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने यह पुरस्कार प्रदेश के जल शक्ति सचिव डॉ. अभिषेक जैन को प्रदान किया। बुधवार को शिमला में मुख्य सचिव संजय गुप्ता और सचिव डा. अभिषेक जैन ने यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि के लिए विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि डाटा आधारित सटीक योजना से ही ग्रामीण अर्थव्यवस्था और किसानों की आय को सुदृढ़ किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026-27 के बजट में भी सिंचाई क्षेत्र को मजबूत करने की सरकार की प्रतिबद्धता साफ झलकती है।

निर्धारित समय से पहले हासिल किया लक्ष्य

हिमाचल प्रदेश ने इस गणना कार्य को दिसम्बर 2025 की समय सीमा से पहले अक्तूबर 2025 में ही पूरा कर लिया है। इस गणना के मुख्य आकर्षण में प्रदेश की 10 परियोजनाओं (1 प्रमुख और 9 मध्यम) को शामिल किया गया है। इनमें से 8 परियोजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं, जबकि 2 निर्माणाधीन हैं। 32 विभिन्न मानकों पर डाटा जुटाया गया, जिसमें सिंचाई क्षमता, फसल पैटर्न और जल उपयोग जैसे महत्वपूर्ण बिंदु शामिल हैं। गणना के अनुसार प्रदेश की मध्यम सिंचाई परियोजनाओं में क्षमता का 84 प्रतिशत उपयोग हो रहा है, जबकि प्रमुख परियोजनाओं में यह आंकड़ा 64 प्रतिशत है। वर्तमान में ये सभी 10 परियोजनाएं बाढ़ सिंचाई पद्धति पर आधारित हैं और खरीफ व रबी की फसलों के लिए जीवनदायिनी सिद्ध हो रही हैं।

क्या है एमएमआई गणना?

एमएमआई गणना का उद्देश्य सिंचाई का एक व्यापक राष्ट्रीय डाटाबेस तैयार करना है। 10,000 हैक्टेयर से अधिक सिंचित क्षेत्र वाली परियोजनाओं को प्रमुख और 2,000 से 10,000 हैक्टेयर वाली परियोजनाओं को मध्यम श्रेणी में रखा जाता है।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंडराज्य

रंगमय हुआ दून का एम्फीथियेटर, होली गीतों पर झूमे श्रोता

By lokmatujala
उत्तर प्रदेशराज्य

बदायूं डबल मर्डर: ‘कातिल’ की 6 दुकानों पर चलेगा बुलडोजर, शस्त्र लाइसेंस किए जाएंगे निरस्त, सीएम सख्त; SIT गठित

By lokmatujala
उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड के 50 विज्ञान असिस्टेंट प्रोफेसरों को बीएचयू में विशेष प्रशिक्षण

By lokmatujala
Breaking Newsहरियाणा

हरियाणा में बुजुर्गों के सम्मान और पेंशन व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री सैनी का बयान

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
हरियाणा में मिश्रित भूमि उपयोग नीति को मंजूरी, अटकी विकास परियोजनाओं को मिलेगी नई राह
March 26, 2026
हरियाणा में नशा विरोधी अभियान को तेज गति, पंचकूला में नारकोटिक्स मुख्यालय स्थानांतरित
March 26, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?