रुद्रपुर में आज शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के अवसर पर महिला सुरक्षा एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संचालन डॉ. आलोक कुमार शुक्ला, जिला आयुर्वेद यूनानी अधिकारी के निर्देशन में किया गया।
शिविर में नगर निगम रुद्रपुर सभागार में महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और महिला पर्यावरण मित्रों ने भाग लिया। इस अवसर पर महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उनकी सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई।
शिविर में उपस्थित महिलाओं को आयुर्वेदिक दवाइयां प्रदान की गई और स्वास्थ्य संबंधित परामर्श भी दिया गया। कुल 72 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण सफलतापूर्वक किया गया।
इस शिविर का उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें आवश्यक चिकित्सीय सहायता प्रदान करना था। आयोजन से महिलाओं में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।
