By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » हरियाणा CM ने कांग्रेस पर कसा तंज, नव अध्यक्ष को दी बधाई
राज्यहरियाणा

हरियाणा CM ने कांग्रेस पर कसा तंज, नव अध्यक्ष को दी बधाई

lokmatujala
Last updated: January 21, 2026 4:51 am
By lokmatujala
Share
4 Min Read
SHARE

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जैसे भाजपा का विजय रथ आगे बढ़ रहा है, ऐसे ही नव निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन इस रथ को और अधिक तेज गति से आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके पास प्रशासनिक व संगठनात्मक दोनों अनुभव हैं। उन्होंने अलग-अलग पदों पर कार्य किया है। बिहार राज्य में पांच बार विधायक निर्वाचित हुए। बिहार सरकार में मंत्री बने। उनके इस प्रशासनिक अनुभव का लाभ भारतीय जनता पार्टी को मिलेगा।

सीएम नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर कसा तंज

मुख्यमंत्री ने याद कराया कि प्रधानमंत्री ने 15 अगस्त को लाल किले से कहा था कि आने वाले समय में एक लाख युवाओं को राजनीति में लाने का काम करेंगे। नए अध्यक्ष की नियुक्ति इसका परिणाम है। भाजपा में साधारण परिवार का व्यक्ति भी ऊंचे पद पर पहुंच सकता है। कांग्रेस और अन्य राजनीतिक दलों में ऐसा नहीं है, वहां परिवारवाद है। पीढ़ी दर पीढ़ी एक ही परिवार का व्यक्ति पार्टी की कमान संभालता है। ऐसी पार्टियों की राजनीति अब देश की जनता भी समझने लगी है।

नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर तंज कसा और कहा कि कांग्रेस तो गांधी परिवार से बाहर नहीं सोच सकती। कांग्रेस में आम व्यक्ति का कहीं भविष्य नहीं है। वहां तो छोटी-छोटी टोलियां हैं। उनका भविष्य अंधकारमय है। भाजपा संगठनात्मक पार्टी है, कोई भी कार्यकर्ता कहीं भी काम कर सकता है। उसके काम की गिनती होती है।

पदभार ग्रहण कार्यक्रम में ये नेता रहे शामिल

मुख्यमंत्री अपनी कैबिनेट के कई साथियों और भाजपा पदाधिकारियों के साथ भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद हरियाणा भवन में मीडिया से बात कर रहे थे।

पदभार ग्रहण कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, राव इंद्रजीत सिंह, कृष्णपाल गुर्जर, भाजपा संसदीय समिति की सदस्य डॉ. सुधा यादव, हरियाणा भाजपा के प्रभारी डॉ. सतीश पुनिया, अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, हरियाणा के कई मंत्री, सांसद और विधायक मौजूद रहे। इस दौरान विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार और सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा मौजूद रहे।

‘पार्टी को नई उर्जा के साथ आगे ले जाएंगे नवीन’

हरियाणा के उर्जा तथा परिवहन मंत्री अनिल विज ने अध्यक्ष निर्वाचित होने पर नितिन नवीन से मिलकर बधाई दी। बाद में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आने वाला समय युवाओं का है। नितिन नवीन युवा हैं और वह पार्टी को और बेहतर स्थिति तक ले जाएंगे। वह संघर्ष के साथ राजनीति में आगे बढ़े हैं। भाजपा ही एक ऐसी पार्टी जो अपने कार्यकर्ता को पार्टी के साथ निष्ठा से काम करते हुए देखकर आगे बढ़ाती है।

हरियाणा में मनाया गया बूथ उत्सव

नितिन नवीन को भाजपा चुनाव समिति ने पार्टी का राष्ट्रीय जैसे ही घोषित किया, पूरे हरियाणा के बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्सव मनाना आरंभ कर दिया। अधिकतर बूथों पर लाइव कार्यक्रम दिखाने के लिए टीवी स्क्रीन लगाई गई थी। पदभार ग्रहण हो जाने के बाद कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाने के बाद खुशी मनाई। हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने बताया कि कई जगहों पर ढोल की थाप पर नृत्य करने का नजारा देखने को मिला।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

विधायक गणों ने सफल आयोजन पर खेल मंत्री रेखा आर्या को दी बधाई

By lokmatujala
झारखंड

JSSC द्वारा सेकेंडरी टीचर के 1373 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित

By lokmatujala
उत्तराखंड

सचिवालय एवं जिला कारागार परिसर सुद्धोवाला ‘ईट राईट कैंपस’ घोषित, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सौंपा प्रमाणपत्र

By lokmatujala
उत्तराखंड

उत्तराखंड में भाजपा संगठन और धामी कैबिनेट में फेरबदल की चर्चाएं फिर तेज, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और गढ़वाल सांसद के बयान आए सामने 

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
पंजाब में ‘गैंगस्टरों पर वार’ अभियान शुरू, मान सरकार ने दिखाई निर्णायक सख्ती
January 21, 2026
पंजाब कैबिनेट ने गन्ना किसानों के लिए 68.50 रुपये प्रति क्विंटल की सब्सिडी को मंजूरी दी
January 21, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?