By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » हरविंद्र कल्याण का चेतावनी भरा संदेश: बिना लाइसेंस अवैध कॉलोनियों का निर्माण रोका जाए
राज्यहरियाणा

हरविंद्र कल्याण का चेतावनी भरा संदेश: बिना लाइसेंस अवैध कॉलोनियों का निर्माण रोका जाए

lokmatujala
Last updated: January 20, 2026 5:27 am
By lokmatujala
Share
4 Min Read
SHARE

चंडीगढ़ (चन्द्र शेखर धरणी) : हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण अवैध कालोनियों के निर्माण को लेकर काफी सख्त नजर आए। घरोंडा विधानसभा में आयोजित प्रबुद्धजन सम्मेलन के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने मंच के जरिए अवैध कालोनी काटने वाले लोगों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि बिना लाइसेंस लिए बनाई जाने वाली अवैध कॉलोनियां भोले भाले लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन जाती हैं क्योंकि जहां कालोनी काट कर चंद लोग तो मुनाफा कमा लेते हैं लेकिन वहाँ पर घर बनाने वालों को ना तो मूलभूत सुविधाएं ही मिलती हैं, साथ ही उनकी ख़ून पसीने की कमाई से बनाए गए मकान के निर्माण को अवैध रूप से बनाने के कारण गिराए जाने का खतरा भी बना रहता है।

उन्होंने कहा कि गलत कामों से इलाके की बदनामी भी होती है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में घरोंडा इलाके की अनेकों अवैध कालोनियों को रेगुलर करवाकर करोड़ों रुपए की ग्रांट दिलाकर वहां रह रहे लोगों को नरक से निकालने का काम सरकार ने किया है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पिछले वर्षों में मनोहर लाल सरकार ने कानून बदल कर बहुत साल पुरानी कालोनियों को भी रेगुलर करने का काम किया। कालोनियों को रेगुलर करने के बाद वहां पर लोगों को मुलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई, जबकि वह काम कालोनी काटने वालों का था कि वे वहां पर रह रहे लोगों को पक्की सड़क और पीने का पानी उपलब्ध करवाते जो सरकार का काम नहीं था।

कल्याण ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कानून बदलकर अवैध कालोनियों को रेगुलर कर लोगों को नरकीय जीवन से निकालने का काम किया ताकि जनता को मूल भूत सुविधाएं मिल सके। उन्होंने साफ कहा कि इसका यह मतलब क़तई नहीं की अवैध कालोनी काटी जाएँ। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का आह्वान किया कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को एक जागरूक नागरिक बनकर जनभागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता है ताकि वास्तविक विकास भी हो सके तथा व्यवस्थाएँ और अधिक सुदृढ़ हो सकें। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी बढ़ाते हुए सभी को मिलकर क्षेत्र की प्रगति के लिए कार्य करना होगा ताकि भावी पीढ़ी को उज्ज्वल भविष्य मिल सके। उन्होंने कहा कि शहर के सौंदर्यीकरण व स्वच्छता आदि भी अति महत्वपूर्ण है जो कि जनभागीदारी के बिना संभव नहीं है।

प्रबुद्ध जनों ने किया जोरदार अभिन्नदन

घरोंडा में आयोजित प्रबुद्धजन संवाद कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए स्पीकर हरविंद्र कल्याण का सैकड़ों गणमान्य व्यक्तियों, प्रबुद्धजनों ने जोरदार अभिन्नदन किया और कहा कि घरोंडा की राजनीति में स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने एक अलग अंदाज में जन भागीदारी को महत्वपूर्ण स्थान दिया है। जिसके चलते आज घरोंडा विकास कार्यों में अग्रणी है।

एक-एक पैसे का सदुपयोग होना चाहिए

हरविंद्र कल्याण ने कहा कि शहर और सुंदर व स्वच्छ बनाने के लिए मंथन करना होगा। चल रहे विकास कार्यों पर निगरानी के लिए हर वार्ड में कमेटियां गठित करनी होंगी। सरकार के एक-एक पैसे का सदुपयोग होना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इसी सोच के साथ कार्य कर रहे हैं। योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए सरकार पूरी तरह से गंभीर है। पिछले 11 सालों में घरौंडा हलके में भी विकास के अनेक कार्य कराए गए हैं। अवैध कालोनियों को नियमित करने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कानून में बदलाव किया। शहर की अनेकों कालोनियां वैध घोषित की जा चुकी हैं। इनमें मूलभूत सुविधाएं भी प्रदान की गई हैं।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
पंजाब सरकार ने गुरदासपुर जिले में सतगुरु बाबा लाल दयाल जी के सम्मान में 20 जनवरी को छुट्टी घोषित की

गुरदासपुर। पंजाब सरकार ने महान तपस्वी योगराज सतगुरु श्री बाबा लाल दयाल जी…

सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने व्यय वित्त समिति की ली बैठक

By lokmatujala
उत्तराखंड

श्रद्धा के पर्व पर अश्लीलता का तड़का, सिकंदरपुर भैंसवाल गांव में उर्स मेले की तस्वीरें बनी चर्चा का विषय

By lokmatujala
उत्तराखंड

Shadi.com धोखाधड़ी: मेरठ के युवक ने फर्जी नाम से शादी कर युवती को ठगा

By lokmatujala
उत्तराखंड

नवोदय विद्यालय गैरसैंण में लगी आग, बच्चे और स्टाफ को बचाया, टला बड़ा हादसा

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
पंजाब सरकार ने गुरदासपुर जिले में सतगुरु बाबा लाल दयाल जी के सम्मान में 20 जनवरी को छुट्टी घोषित की
January 20, 2026
पंजाब में स्वास्थ्य सुरक्षा का नया युग: मुफ्त हेल्थ कार्ड और इलाज की सुविधा जल्द
January 20, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?