सितारगंज। भाजपा के विभिन्न मोर्चे के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों के स्वागत के लिए नगर में भव्य जुलूस निकाला गया। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
महाराणा प्रताप चौक से शुरू हुई बाइक रैली नगर के मुख्य चौराहें से होते हुए तिरंगा चौक पर पहुंची। जहां से वापस महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट पर संपन्न हुई।
इस दौरान सैकड़ों युवा बाइक एवं कारों से जुलूस में शामिल हुए। बताते चलें कि बीते दिन हुए जिला कार्यकारिणी गठन में भीष्म नारायण विद्रोही को अनुसूचित जाति मोर्चे का जिला उपाध्यक्ष, अंकित गोयल को भाजयुमों का जिला उपाध्यक्ष, देवेश कुमार को अनुसूचित जाति मोर्चे का जिला मंत्री, सुमित बहादुर पाल को जिला सोशल मीडिया संयोजक और वीरू भारती को अनुसूचित मोर्चा का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।इन नियुक्ति की उत्साहित कार्यकर्ताओं ने नगर में भव्य जुलूस निकाला।
भाजयुमों के जिला उपाध्यक्ष अंकित गोयल ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा और भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह भाजपा की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्पित है।
