लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस के 2012-13 बैच के 48 पीपीएस अधिकारियों को पदोन्नत किया जाएगा। इस संदर्भ में शुक्रवार को शासन में हुई विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक में पुलिस जिन अधिकारियों की पदोन्नति को लेकर सहमति बनी है उनमें 2012 बैच के दीपक सिंह, स्वतंत्र कुमार सिंह, अमित कुमार श्रीवास्तव, एसएन वैभव पांडेय, स्नेहा तिवारी व नवीन शुक्ला सहित अन्य अधिकारियों के नाम शामिल हैं। दीपक सिंह वर्तमान में स्पेशल टाक्स फोर्स में तैनात हैं।
इसके अलावा कई सीओ की पदोन्नति को लेकर भी सहमति बनी है, लेकिन अभी तक उनके नाम सामने नहीं आए हैं।
