By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » नैनीताल नगर का होगा भूगर्भीय अध्ययन, भूस्खलन के खतरे का होगा आकलन
उत्तराखंड

नैनीताल नगर का होगा भूगर्भीय अध्ययन, भूस्खलन के खतरे का होगा आकलन

lokmatujala
Last updated: September 26, 2024 9:36 am
By lokmatujala
Share
2 Min Read
SHARE

देहरादून : उत्तराखंड भूस्खलन शमन एवं प्रबंधन केंद्र (यूएलएमएमसी) ने नैनीताल समेत अन्य पर्वतीय शहरों के भूगर्भीय जांच और भूस्खलन के खतरे के आकलन की तैयारी की है। नैनीताल पहला पर्वतीय नगर होगा, जहां पर सबसे पहले अध्ययन शुरू होगा। अध्ययन रिपोर्ट आने से और बेहतर ढंग से सड़क, ड्रेनेज की योजना बनाने और काम करने में सहायता मिलेगी। इसके अलावा भूस्खलन के खतरे को कम करने में भी मदद मिलेगी।

नैनीताल शहर में भूस्खलन की घटना होती रही हैं। अब यूएलएमएमसी ने शहर को 29 हिस्सों में बांटकर भूगर्भीय जांच करने का फैसला किया है। संस्थान ने इन हिस्सों में पहले कब भूस्खलन की घटना हुई है, उसकी भी जानकारी जुटाई है। संस्थान अध्ययन के दौरान भूमि के ऊपर के अलावा (भूगर्भीय संरचना मानचित्र तैयार करना) अंदर क्या है उसका पता किया जाएगा। यहां पर मिट्टी की पानी में घुलनशीलता, चट्टान और उसके प्रकार, चट्टान का घनत्व, चट्टान की क्षमता, खनिज आदि का पता किया जाएगा।

छह महीने में रिपोर्ट तैयार करने का लक्ष्य

यूएलएमएसी के निदेशक शांतनु सरकार का कहना है कि बरसात के बाद अध्ययन शुरू करने की योजना है। इस काम को पूरा करने का लक्ष्य छह महीने का रखा गया है। नैनीताल टाउनशिप पहला है, जहां यह मॉडल स्टडी होगी। इसके अध्ययन के आधार पर आगे अन्य पर्वतीय नगरों का क्रम से अध्ययन करने की योजना है। इस अध्ययन में स्लोप, चट्टान के प्रकार और क्षमता आदि का पता किया जाएगा। एक बार अध्ययन हो गया तो लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग आदि विभाग को सड़क, ड्रेनेज आदि प्रोजेक्ट तैयार करने के लिए इस रिपोर्ट का भी इस्तेमाल कर सकेंगे। इससे भूस्खलन के खतरे को कम करने में भी मदद मिलेगी।

खतरे वाले स्थानों को चिह्नित करेंगे

नैनीताल शहर में भूस्खलन की दृष्टि से संवेदनशील जगहों को चिह्नित किया जाएगा। यहां पर खतरे को कम करने के लिए प्रोटेक्शन वर्क का सुझाव दिया जाएगा। इसके अलावा कंस्ट्रक्शन गाइडलाइन का भी तैयार किया जाएगा, जिसके आधार आगे के कार्य होंगे।

TAGGED:Construction GuidelinesDehradunIrrigation DepartmentlandslideLandslide Mitigation and Management CentreNainitalNewsPublic Works DepartmentULMAC Director Shantanu SarkarULMMCUttarakhand
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी का उनकी जयन्ती पर भावपूर्ण स्मरण कर अर्पित की श्रद्धांजलि

By lokmatujala
उत्तराखंड

पनल कर्मियों के नियमितीकरण के लिए ठोस नीति बनेगी उपनल कर्मचारी संगठन ने मुख्यमंत्री का जताया आभार 

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने गांधी जयंती और शास्त्री जयंती के अवसर पर सचिवालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर किया भावपूर्ण स्मरण

By lokmatujala
उत्तराखंड

ISRO SSLV-D3 Launch: ऐतिहासिक लॉन्चिंग में मिली सफलता, देश को मिला नया ऑपरेशनल रॉकेट, मुख्यमंत्री धामी ने दी हार्दिक बधाई

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
31 मई 2026 तक शुरू होगा मेजर ध्यानचंद खेल विवि का पहला सत्र, शासन ने दिए सख्त निर्देश।
January 22, 2026
CM भगवंत मान और केजरीवाल ने किया देश की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना का शुभारंभ, 65 लाख परिवारों को बड़ी सौगात।
January 22, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?