By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » यूपी में बनेंगी फ्यूचर रेडी तहसीलें, डिजिटल इंडिया और ई-गवर्नेंस की दिशा में ऐतिहासिक कदम
उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी में बनेंगी फ्यूचर रेडी तहसीलें, डिजिटल इंडिया और ई-गवर्नेंस की दिशा में ऐतिहासिक कदम

lokmatujala
Last updated: January 7, 2026 2:46 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

लखनऊ: यूपी सरकार, प्रदेश के राजस्व प्रशासन को अत्याधुनिक, डिजिटल और भविष्य की जरूरत के लिए उपयोगी बनाने के उद्देश्य से  फ्यूचर रेडी तहसीलों का निर्माण करा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुसार प्रदेश की राजस्व परिषद की तहसीलों को मॉडल प्रशासनिक केंद्रों के रूप में विकसित किया जा रहा है। जहां अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त उच्च-स्तरीय इन्फ्रास्ट्रक्चर, अत्याधुनिक डिजिटल सेवाओं, एआई जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इस संबंध में प्रदेश की राजस्व तहसीलों के सर्वे और फ्रेमवर्क निर्माण का कार्य चल रहा है, जिसे जून 2026 में पूरा करने की समय सीमा निर्धारित की गई है। फ्यूचर रेडी तहसीलों का निर्माण प्रदेश में राजस्व सेवाओं को डिजिटल, पारदर्शी और कुशल बनाने के साथ ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देगा।

अत्याधुनिक तकनीकी और डिजिटल सुविधायुक्त होंगी फ्यूचर रेडी तहसीलें 

उत्तर प्रदेश की फ्यूचर रेडी तहसीलों का निर्माण सीएम योगी आदित्यनाथ के डिजिटल अभियान का विस्तार है, जिसके तहत प्रदेश में राजस्व प्रशासन की सभी सेवाओं का डिजिटलाइजेशन किया जा रहा है। ताकि प्रदेश की राजस्व सेवाओं को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक अत्याधुनिक, सरल, पारदर्शी और नागरिक-केंद्रित बनाया जा सके। इसी क्रम में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में प्रदेश में सभी राजस्व तहसीलों को फ्यूचर रेडी बनाने को स्वीकृति मिल गई है। जिसके तहत राजस्व तहसीलों में डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, ऑनलाइन रिकॉर्ड मैनेजमेंट, ई-फाइलिंग सिस्टम और स्मार्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर स्थापित किए जाएंगे। इससे भूमि रजिस्ट्री, प्रमाण-पत्र जारी करना और विवाद निपटारा जैसी सेवाएं पूरी तरह डिजिटल हो जाएंगीं। नागरिकों को राजस्व सेवाएं घर बैठे उपलब्ध हो सकेंगी, जो समय और संसाधनों की बचत करेगी।

मॉडल प्रशासनिक केंद्रों के रूप में कार्य करेंगी फ्यूचर रेडी तहसीलें

राजस्व विभाग के अधिकारियों ने समीक्षा बैठक में बताया कि इस संबंध में प्रदेश की राजस्व तहसीलों के सर्वे कर, फ्रेमवर्क तैयार किया जा रहा है। सर्वे में तहसीलों की मौजूदा स्थिति, आवश्यक अपग्रेडेशन और भविष्य की जरूरतों का आकलन किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि कार्य के पूरा होने की समयसीमा जून 2026 निर्धारित की गई है। प्रदेश की राजस्व तहसीलों को आधुनिक डिजिटल तकनीकी से युक्त फ्यूचर रेडी, मॉडल प्रशासनिक केंद्रों के रूप में विकसित किया जाएगा। ये सीएम योगी आदित्यनाथ के डिजिटल इंडिया अभियान को तहसील स्तर तक पहुंचाने की मुहिम का हिस्सा। इस मुहिम से नागरिक-केंद्रित ई-गवर्नेंस के साथ राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। ई-गवर्नेंस के तहत ब्लॉकचेन तकनीक और एआई-आधारित सिस्टम को भी शामिल किया जाएगा, जो डेटा सुरक्षा और फ्रॉड कार्रवाइयों की रोकथाम सुनिश्चित करेगा। साथ ही राजस्व प्रशासन के डिजिटलाइजेशन से प्रदेश की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में निवेश और विकास की गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। फ्यूचर रेडी तहसीलें उत्तर प्रदेश में डिजिटल इंडिया और ई-गवर्नेंस के माध्यम से प्रशासनिक क्रांति लाने की दिशा में एक बड़ा कदम है, जो नागरिक-केंद्रित शासन को मजबूती प्रदान करेगा।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

नायब सिंह सैनी ने महिलाओं के स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा चैप्टर लॉन्च किया

चंडीगढ़: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

हयात रीजेंसी को डीएम ने दे डाली 24 घंटे बार खोलने की अनुमति, मुख्यमंत्री धामी ने लगवाई रोक

By lokmatujala
झारखंड

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले 16वें वित्त आयोग के सदस्य, योजनाओं की पहुंच पर चर्चा

By lokmatujala
उत्तराखंड

वरिष्ठ पत्रकार दीपक बेंजवाल के पिताजी के निधन पर मुख्यमंत्री धामी व महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने किया दुःख व्यक्त 

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी से केदारनाथ नवनिर्वाचित विधायक आशा नौटियाल ने की भेंट

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
नायब सिंह सैनी ने महिलाओं के स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा चैप्टर लॉन्च किया
March 10, 2026
हरियाणा विधानसभा में आयुष्मान-चिरायु योजना पर तीखी बहस, कांग्रेस विधायकों का वाकआउट
March 10, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?