By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » देहरादून रेलवे स्टेशन परिसर से नहीं हटाया जा सका अतिक्रमण, अधूरी तैयारी के साथ उतरी थी टीम
उत्तराखंड

देहरादून रेलवे स्टेशन परिसर से नहीं हटाया जा सका अतिक्रमण, अधूरी तैयारी के साथ उतरी थी टीम

lokmatujala
Last updated: September 26, 2024 11:22 am
By lokmatujala
Share
2 Min Read
SHARE

देहरादून : देहरादून रेलवे स्टेशन परिसर में मंगलवार को रेलवे ने अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान रेलवे परिसर में दून टैक्सी एसोसिएशन के टैक्सी स्टैंड को नहीं हटाया जा सका। इसके बाद प्रशासन की टीम रेलवे की टीम को अगली बार तैयारी के साथ अभियान चलाने की नसीहत देकर लौट गई। देहरादून रेलवे परिसर में दोनों तरफ सड़क पर अतिक्रमण है। इस दौरान दून टैक्सी एसोसिएशन का स्टैंड भी सड़क पर ही बना हुआ है। रेलवे प्रशासन ने अतिक्रमण को हटाने के लिए स्थानीय प्रशासन से तीन सितंबर को फोर्स की मांग की थी। डीएम सोनिका ने अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी इस अतिक्रमण को हटाने के लिए लगाई थी।

Contents
कोर्ट के आदेश का दिया हवालाबोली मजिस्ट्रेट पहले लिखित में देना होगा कि कोई कोर्ट का मामला नहीं है पेंडिंग 

कोर्ट के आदेश का दिया हवाला

नियत समय पर डिप्टी कलेक्टर और सीओ सिटी मौके पर पुलिस फोर्स और नगर निगम की टीम के साथ पहुंचे और रेलवे के साथ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। रेलवे ने मौके से चार खोखे सहित अन्य अतिक्रमण को हटाया। उसके बाद दून टैक्सी एसोसिएशन के टैक्सी स्टैंड को हटाने के लिए फोर्स पहुंची तो संगठन के पदाधिकारी ने मजिस्ट्रेट को 2023 में दायर एक याचिका मैं उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए स्टे के आदेश का हवाला देते हुए कार्रवाई को रोकने की बात कही। मजिस्ट्रेट ने रेलवे के अधिकारियों से इस स्टे के संबंध में जानकारी मांगी तो रेलवे के अधिकारी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दे सके। इसके बाद अतिक्रमण की कार्रवाई को रोक दिया गया और टीम लौट गई।

बोली मजिस्ट्रेट पहले लिखित में देना होगा कि कोई कोर्ट का मामला नहीं है पेंडिंग 

रेलवे की इस लापरवाही के बाद मजिस्ट्रेट ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि रेलवे को इस इस स्टे की जानकारी नहीं है यह अजीब बात है। उन्होंने इसे प्रशासन का समय खराब करने की बात कहते हुए अगली बार इस तरह का अभियान चलने से पहले लिखित में देना होगा कि कोई कोर्ट में मामला विचाराधीन नहीं है।

TAGGED:DehradunDoon Taxi AssociationEncroachment RemovalHigh CourtNewsRailway Station ComplexTaxi StandUttarakhand
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया फुटबॉल मैदान और स्पोर्ट्स स्टेडियम परिसर का लोकार्पण

By lokmatujala
उत्तराखंड

उत्तराखंड सरकार का अहम कदम: स्वच्छ भारत अभियान के तीसरे चरण में पंचायती राज विभाग की अहम भूमिका

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने जन-धन योजना के 10 वर्ष पूर्ण होने पर दी बधाई

By lokmatujala
उत्तराखंड

शिव भक्ति में डूबा उत्तराखंड: सावन के दूसरे सोमवार पर मंदिरों में भक्तों की कतारें, सीएम धामी ने भी की पूजा

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
केंद्र ने हरियाणा राइस मिलरों को दी बड़ी राहत, FRK ब्लेंडिंग की अनिवार्यता हटाई
March 23, 2026
हरियाणा सरकार अफ्रीका में किसानों के लिए बना रही खेती का सपोर्ट सिस्टम
March 23, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?