By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » विकासनगर में बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में इनामी आरोपी के पैर में लगी गोली
उत्तराखंड

विकासनगर में बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में इनामी आरोपी के पैर में लगी गोली

lokmatujala
Last updated: November 4, 2024 11:05 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून : देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में पशु वध के मामले में वांछित चल रहे 10 हजार के इनामी बदमाश को प्रेमनगर और सहसपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने शेरपुर में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के तमंचे से फायर झोंकने के बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश घायल हो गया। बदमाश का सीएचसी सहसपुर में उपचार चल रहा है। सूचना पर एसएसपी अजय सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

जानकारी के अनुसार हरिद्वार जिले के भगवानपुर के खैरी शिकोहपुर निवासी यूसुफ पर प्रेमनगर थाना क्षेत्र में पशु वध के मामले में उत्तराखंड गोवंश अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। एसएसपी ने आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। शनिवार को प्रेमनगर थाना क्षेत्र की झाझरा चौकी के पास पुलिसकर्मी चेकिंग कर रहे थे। रात करीब 10.30 बजे एक बाइक सवार को चेकिंग के लिए रोका गया लेकिन, वह पुलिस को चकमा देकर सहसपुर थाना क्षेत्र की ओर फरार हो गया। एसएसपी के अलर्ट जारी करने पर जिले की सीमाओं को सील करते हुए नाकाबंदी कर दी गई।

सहसपुर थाना क्षेत्र के सभावाला में सिंघनीवाला में पुलिस ने बाइक सवार को रोका तो वह शेरपुर में निर्माणाधीन दिल्ली-देहरादून-पांवटा राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर भाग गया। बदमाश का पीछा कर रही प्रेमनगर और सहसपुर थाना पुलिस ने उसे शेरपुर में घेर लिया। इस दौरान बदमाश ने तमंचे से पुलिसकर्मियों पर फायर झोंक दिया। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिसकर्मियों ने भी फायरिंग की। इस दौरान बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिसकर्मियों ने बदमाश को घेरकर हिरासत में ले लिया। घायल बदमाश का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सहसपुर में उपचार करवाया जा रहा है।

मुठभेड़ की सूचना पर एसएसपी अजय सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बदमाश को गिरफ्तार करने पर प्रेमनगर और सहसपुर थाना पुलिस को शाबाशी दी। एसएसपी ने बताया कि आरोपी पहले भी पशुवध की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। बताया कि आरोपी के पास से 315 बोर का देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस मिला है। मौके से एक राउंड खोखा भी मिला है।

TAGGED:DehradunHaridwarjoint teamNewsPolicePremnagarPremnagar police stationSabhawalaSahaspur police stationSinghaniwalaSSP Ajay SinghUttarakhand
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने ‘गोर्खा दशैं – दीपावली सांस्कृतिक महोत्सव-2024’ में किया प्रतिभाग 

By lokmatujala
उत्तराखंडखेल

नेटबॉल में उत्तराखंड ने जीता एक सिल्वर और एक ब्रांउज मेडल

By lokmatujala
उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल की अध्यक्षता में उत्तराखण्ड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण की 19वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न

By lokmatujala
पंजाब

विजिलेंस ने भ्रष्टाचार के मामले में फरार खाद्य आपूर्ति अधिकारी को किया गिरफ्तार

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
राहुल गांधी ने पंजाब कांग्रेस जिला प्रधानों के साथ की लंबी बैठक, संगठन मजबूत करने पर चर्चा
February 11, 2026
हरियाणा में बुजुर्गों के सम्मान और पेंशन व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री सैनी का बयान
February 11, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?