By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल-अजहा का त्यौहार…
त्यौहार

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद-उल-अजहा का त्यौहार…

lokmatujala
Last updated: June 17, 2024 7:12 pm
By lokmatujala
Share
2 Min Read
SHARE

हरिद्वार। उपनगरी ज्वालापुर में ईद-उल-अजहा का त्यौहार हर्षाेल्लास व उत्साह के साथ मनाया गया। मौलाना अब्दुल वाहिद ने ईदगाह में ईद की नमाज अदा कराई। ज्वालापुर के अलावा शहर और देहात की मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा कर मुल्क की तरक्की, खुशहाली एवं अमनो-चैन की दुआएं मांगी गयी। ईदगाह में नमाज अदा कराने के दौरान मौलाना अब्दुल वाहिद ने कहा कि प्रत्येक मजहब के लोग अपने अपने तौर तरीकों से त्योहारों को मनाते हैं। उन्होंने कहा कि त्यौहार अमन भाईचारे का पैगाम देते हैं। प्यार मोहब्बत के साथ देश की एकता अखंडता बनाए रखें और मिलकर देश को मजबूती प्रदान करें। ईदगाह कमेटी के सदर हाजी इरफान अंसारी एवं सचिव नईम कुरैशी ने देश एवं प्रदेशवासियों को ईद की बधाई देते हुए कहा कि हजरत इब्राहिम के समर्पण एवं बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा। हजरत इब्राहिम अपने बेटे इस्माइल को भी खुदा की राह में कुर्बान करने से पीछे नहीं हटे और अपने रब की आजमाइश में खरे उतरे थे। हाजी नईम कुरैशी ने कहा कि प्यार, मौहब्बत, भाईचारे मुल्क की तरक्की के लिए सभी को आगे आना चाहिए। एकता अखण्डता बनाए रखने में सभी को मिलजुल कर प्रयास करने होंगे। उन्होंने जिलाधिकारी, एसएसपी व नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों का आभार भी जताया। हाजी रफी खान, छम्मा ठेकेदार, इसरार सलमानी ने कहा कि ईद उल अजहा पर्व पर रब का बंदा अल्लाह की राह में कुर्बानी पेश करता है। कुर्बानी का बहुत बड़ा महत्व है। रिश्तेदारों, दोस्तों एवं गरीब असहाय निर्धन लोगों का विशेष ध्यान रखें। पर्व एकता भाईचारे सौहार्द का संदेश देते है। सोहेल अख्तर, मास्टर साजिद, हाजी शहाबुद्दीन अंसारी, शाहनवाज अब्बासी, रियाज अंसारी, जाफिर अंसारी हाजी इरफान अंसारी, हाजी रफी खान, हाजी युनूस मंसूरी, शमीम अब्बासी, जमील गौड, सुब्हान कुरैशी, इसरार सलमानी, रईस अब्बासी, अरशद ख्वाजा, शाहनवाज अंसारी, मुस्तफा ख्वाजा, सद्दीक गौड, अफजल ख्वाजा आदि ने भी सभी को ईद-उल-अजहा की बधाई दी।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंडत्यौहार

मुख्यमंत्री धामी ने आर.एस.एस मुख्यालय मे होली मिलन समारोह में प्रतिभाग कर सभी स्वयंसेवकों को दी शुभकामनाएं

By lokmatujala
उत्तराखंडत्यौहार

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने शासकीय आवास पर परिवार संग मनाई होली

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
खटीमा में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” शिविर: 1583 लोगों को लाभ, 58 शिकायतें पंजीकृत
January 22, 2026
उधम सिंह नगर में मक्का कटाई में नमी समस्या के समाधान हेतु विश्वविद्यालय और मिलों का निरीक्षण
January 22, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?