By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » दिल्ली एयरपोर्ट पर धूल का कहर, 450 से ज़्यादा उड़ानें रद्द या लेट
Blog

दिल्ली एयरपोर्ट पर धूल का कहर, 450 से ज़्यादा उड़ानें रद्द या लेट

lokmatujala
Last updated: May 19, 2025 9:01 am
By lokmatujala
Share
4 Min Read
SHARE

राष्ट्रीय राजधानी सहित पूरे उत्तर भारत में शुक्रवार को धूल भरी तेज आंधी के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 450 से ज्यादा उड़ानें बाधित हुईं। उड़ानों में देरी के कारण हवाई अड्डे पर सैकड़ों यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। कुछ उड़ानों को रद्द भी करना पड़ा। परेशान यात्रियों ने कई वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए। दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने सोशल मीडिया पर बताया कि हवाईअड्डे पर स्थिति में सुधार हो रहा है। हालांकि शुक्रवार रात मौसम बिगड़ने के कारण कुछ उड़ानें दूसरे दिन शनिवार को भी प्रभावित हुई हैं। विमानन कंपनी एअर इंडिया ने एडवाइजरी जारी कर यात्रियों से उड़ान की स्थिति पता करने के बाद ही हवाईअड्डे पर पहुंचने का अनुरोध किया। साथ ही, कहा कि दिल्ली आने और जाने वाली हमारी कुछ उड़ानें या तो विलंब से हैं या उन्हें डायवर्ट किया गया है।

उड़ानों पर नजर रखने वाली वेबसाइट फ्लाइटरडार24डॉट कॉम पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 450 से अधिक उड़ानों की आवाजाही प्रभावित हुई है और विमानों के प्रस्थान में औसत देरी 40 मिनट से अधिक रही। विमानन कंपनी इंडिगो ने कहा, दिल्ली में हवाई ट्रैफिक जाम के कारण विमानों को उड़ान भरने और उतरने की मंजूरी देरी से दी जा रही है। दरअसल, हवाईअड्डे पर अभी केवल तीन रनवे चालू हैं। एक रनवे रखरखाव कार्यों के लिए बंद है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले चौबीस घंटों में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश सहित कुछ राज्यों में तेज हवाओं के साथ आंधी चल सकती है। वहीं, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। इसके अलावा कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत में गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ छिटपुट बारिश की संभावना है।

एक ओर लोगों को गर्मी से लोगों को राहत मिली, वहीं आंधी ने जान-माल दोनों का नुकसान कर दिया। शाम होते-होते अचानक दिल्ली फायर सर्विस और पीसीआर के कंट्रोल रूम की घंटियां बजने लगीं। कहीं पेड़ गिरा था तो कहीं दीवार और बिजली के खंभे। इस साल पहली बार दिल्ली फायर सर्विस के कंट्रोल रूम को एक दिन में 215 कॉल मिलीं।   ककरौला गांव में निर्माणाधीन मकान की दीवार दूसरे मकान की छत पर गिरने से 10 साल की अनवी की मौत हो गई, जबकि उसकी चाची सावित्री जख्मी हो गईं। मंडावली इलाके में निर्माणाधीन मकान की दीवार सड़क पर गिरने से तीन लोग चपेट में आ गए। इसमें एक की मौत हो गई, जबकि दो लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में कुल 10 लोग किसी न किसी वजह से जख्मी हो गए। दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि हनुमान मंदिर रोड पर एक पेड़ इनोवा गाड़ी पर गिर गया। न्यू रोहतक रोड, ज्योति नगर, सराय रोहिल्ला, प्रशांत विहार, सफदरजंग, विकासपुरी, नारायणा लोहा मंडी, हरिनगर, लोधी कॉलोनी, ताल कटोरा और रोहिणी सेक्टर-16 समेत दूसरी जगहों पर भी पेड़ गिर गए। कई जगह लोगों को मामूली चोटें आई। इसके अलावा 13 जगहों पर दीवार गिरने की सूचना मिली। कई तारों में आग लग गई तो कहीं खंभा, रेलिंग समेत दूसरे भारी सामान तेज आंधी में जमींदोज हो गए। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने आंधी-तूफान के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है।

TAGGED:Air India advisoryDelhiDelhi International Airport Limited (DIAL)diverted flightsdust stormflight cancellationsflight delaysflight disruptionsflight statusIndira Gandhi International AirportNorth Indiastranded passengersweather improvement
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

दिल्ली/एनसीआर

सीएम रेखा गुप्ता ने मुनक नहर की जिम्मेदारी लेने का दिया संकेत, दिल्ली सरकार सक्रिय

By lokmatujala
हिमाचल प्रदेश

दिल्ली-लेह का सफर हुआ आसान! केलांग डिपो आज से शुरू करेगा सीधी बस सेवा

By lokmatujala
Blog

उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों की मौज, धामी सरकार ने बढ़ाया 2 फीसद महंगाई भत्ता

By lokmatujala
Blog

दिल्ली में शुरुआती रुझानों में BJP को बहुमत, EC के आंकड़ों में 70 सीटों में 44 पर आगे; केजरीवाल 238 वोटों से पीछे

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
“अंबाला: नशे में धुत हेड कॉन्स्टेबल ने कुचली युवती, परिवार ने पुलिस पर संरक्षण का आरोप लगाया”
February 12, 2026
“पंजाब: आप विधायक की सुरक्षा बढ़ाई, संभावित हमले के इंटेलिजेंस इनपुट के बाद सतर्क पुलिस”
February 12, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?