By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » चारधाम यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य का ध्यान रखेगी धामी सरकार, ‘आज से थोड़ा कम’ अभियान की शुरुआत
उत्तराखंड

चारधाम यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य का ध्यान रखेगी धामी सरकार, ‘आज से थोड़ा कम’ अभियान की शुरुआत

lokmatujala
Last updated: March 31, 2025 6:38 am
By lokmatujala
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून : उत्तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा मार्ग पर तीर्थयात्रियों को स्वास्थ्यवर्धक भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘आज से थोड़ा कम’ अभियान शुरू कर दिया है। खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन के आयुक्त और स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर यह अभियान ग्राउंड जीरो पर शुरू कर दिया गया है। स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य भोजन में अतिरिक्त नमक, चीनी और वसा की मात्रा को नियंत्रित करना है, जिससे हृदय रोग, मधुमेह और हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों से बचाव किया जा सके। रेस्तरां और भोजनालयों को प्रोत्साहित किया जा रहा है कि वे शेफ और खाद्य विशेषज्ञों के सहयोग से स्वास्थ्यवर्धक व्यंजन तैयार करें और पोषण संतुलन का ध्यान रखे। इस अभियान के तहत फ्लेक्स बैनर, पोस्टर और डिजिटल माध्यमों के जरिए जागरूकता बढ़ाई जा रही है।

डॉ. आर राजेश कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए विभाग ने ‘री-पर्पज यूज़्ड कुकिंग ऑयल (RUCO)’ पहल शुरू की है।इसके तहत बार-बार इस्तेमाल किए गए तेल के दुष्प्रभावों को कम करने और उसे दोबारा खाद्य श्रृंखला में आने से रोकने के लिए सख्त निगरानी की जा रही है। प्रयुक्त तेल को एग्रीगेटर नेटवर्क के माध्यम से एकत्रित कर बायोडीजल, साबुन और अन्य गैर-खाद्य उत्पादों में पुनर्चक्रित किया जाएगा। इससे हृदय रोग, हाईपरटेंशन और लिवर संबंधी बीमारियों से बचाव होगा और पर्यावरण को भी सुरक्षित रखा जा सकेगा। उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने ‘ट्रिपल EEE रणनीति’ (Educate, Enforce, Establish) लागू की है। इसके अंतर्गत, Educate: खाद्य व्यवसायियों एवं नागरिकों को प्रयुक्त तेल के दुष्प्रभावों के बारे में शिक्षित करना। Enforce: खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन को सख्ती से लागू कराना।Establish: प्रयुक्त तेल के संग्रहण और निस्तारण के लिए एक सुदृढ़ प्रणाली स्थापित करना शामिल है। उन्होंने कहा कि “चारधाम यात्रा पर श्रद्धालुओं को सुरक्षित और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। ‘आज से थोड़ा कम’ और ‘RUCO’ जैसी पहलों से न केवल स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी।”

अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी ने कहा कि “हमारी पूरी टीम यात्रा मार्ग पर खाद्य सुरक्षा मानकों को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए तत्पर है। किसी भी प्रकार की खाद्य असुरक्षा या मिलावट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी खाद्य व्यवसायियों को तय मानकों के अनुसार कार्य करना होगा, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।” अपर आयुक्त ने कहा कि हम तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को स्वस्थ और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। प्रत्येक खाद्य व्यवसायी को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा के मानकों का पालन करें। इन पहलों के माध्यम से उत्तराखंड को एक सुरक्षित और आदर्श तीर्थ स्थल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं।

TAGGED:'Re-Purpose Used Cooking Oil (RUCO)'Chardham Yatra RouteChief Minister Pushkar Singh DhamiCommissioner and Health Secretary Dr. R Rajesh KumarDehradunFood Safety and Drug AdministrationGovernment of UttarakhandHealthy FoodNewsUttarakhand
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी के निर्देश हर जिले में गठित होगी जिला प्रवासी सेल

By lokmatujala
उत्तराखंड

“रामनगर से शुरू हुई मुहिम, अब पूरे गढ़वाल और कुमाऊं तक फैलेगी”

By lokmatujala
उत्तराखंड

झरना कमठान ट्रेनिंग में गईं, IAS बंशीधर तिवारी को DG विद्यालयी शिक्षा की अतिरिक्त जिम्मेदारी

By lokmatujala
उत्तराखंड

राज्यपाल और मुख्यमंत्री धामी ने राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सम्मेलन में सिल्क्यारा विजय अभियान पुस्तक का किया विमोचन

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
कुरुक्षेत्र में गुरू रविदास महाराज की 649वीं जयंती पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम, CM नायब सैनी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल उपस्थित
February 1, 2026
PRAGATI से हरियाणा में कनेक्टिविटी, ऊर्जा, औद्योगिक और स्वास्थ्य अवसंरचना मजबूत
February 1, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?