By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » धामी सरकार का लक्ष्य: स्मार्ट मानव संसाधन और स्थानीय रोजगार बढ़ाना
उत्तराखंडराज्य

धामी सरकार का लक्ष्य: स्मार्ट मानव संसाधन और स्थानीय रोजगार बढ़ाना

lokmatujala
Last updated: February 5, 2026 3:46 am
By lokmatujala
Share
4 Min Read
SHARE

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय सभागार में कौशल विकास के अंतर्गत अब तक की प्रगति तथा स्किल प्राप्त युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए फॉरवर्ड लिंकेज को मजबूत करने को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में राज्य में प्रशिक्षित युवाओं की संख्या बढ़ने के बावजूद उद्योगों में संतोषजनक रोजगार और वेतन न मिलने के कारणों पर गंभीर मंथन किया गया।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि आईटीआई और तकनीकी संस्थानों की संख्या बढ़ने के बाद भी प्लेसमेंट और वेतन में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है, जो प्रबंधन, समन्वय और प्लेटफार्म स्तर पर कमी का संकेत है। उन्होंने संबंधित विभागों को इस दिशा में तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में एक ओर नाई, प्लंबर, इलेक्ट्रीशियन, मिस्त्री और कारपेंटर जैसे दैनिक कार्यों के लिए कुशल श्रमिकों की कमी है, वहीं दूसरी ओर आईटीआई से प्रशिक्षित अनेक युवा रोजगार की तलाश में हैं। इस विरोधाभास को दूर करने के लिए तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास, सेवायोजन और अन्य विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर बल दिया गया।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने स्पष्ट किया कि स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ स्मार्ट मानव संसाधन तैयार करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए उद्योगों और भविष्य की तकनीकी आवश्यकताओं के अनुरूप रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रम, प्रशिक्षित ट्रेनर-शिक्षक और आईटीआई जैसे तकनीकी संस्थानों के अपग्रेडेशन के निर्देश दिए गए।

मुख्यमंत्री ने स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देने के लिए तीन स्तर की वर्कफोर्स—बेसिक स्किल वर्कर, मीडियम तकनीकी वर्कफोर्स और उच्च कुशल तकनीकी वर्कफोर्स—तैयार करने का समेकित मॉडल विकसित करने को कहा। उन्होंने कहा कि यह मॉडल विकसित भारत @2047 की परिकल्पना को साकार करने में सहायक होगा।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि प्रशिक्षण के लिए चयन होते ही युवाओं को रोजगार प्रदाता संस्थानों से टैग किया जाए, ताकि ट्रेनिंग के साथ ही जॉब सिक्योरिटी सुनिश्चित हो सके। तकनीकी पाठ्यक्रमों की समय-समय पर समीक्षा करने तथा 6 माह, मध्य अवधि और दीर्घकालिक स्तर पर ठोस आउटकम सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
विदेशों में रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों को लेकर

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि चयनित युवाओं को भारत सरकार द्वारा विभिन्न देशों के लिए तय गाइडलाइंस की जानकारी दी जाए, जिससे वे संबंधित देश में स्वयं को बेहतर ढंग से अनुकूलित कर सकें। साथ ही सरकारी भर्ती प्रक्रियाओं में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने और न्यायालय में लंबित मामलों के प्रभावी निस्तारण के निर्देश दिए गए, ताकि भर्ती परिणाम अनावश्यक रूप से लंबित न रहें।

बैठक में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने उद्योगों को प्रशिक्षण प्रक्रिया में भागीदार बनाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि उद्योगों की सहभागिता से मांग आधारित कौशल विकसित होंगे और युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर मिलेंगे।

मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने सभी संबंधित विभागों को एकीकृत प्लेटफार्म पर आकर कौशल और रोजगार से जुड़े कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

सचिव कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग सी. रविशंकर ने विभागीय प्रयासों, स्थानीय से लेकर ओवरसीज प्लेसमेंट तक की रणनीति और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।

बैठक में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, सचिव दिलीप जावलकर, रंजीत सिन्हा, रविनाथ रामन, विनय शंकर पांडेय, दीपेंद्र चौधरी, डी.एस. गब्रियाल, हॉफ वन विभाग के रंजन मिश्रा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

मोहाली के कई स्कूलों को मिली बम धमकी, छात्रों को सुरक्षित घर भेजा गया

मोहाली। पंजाब के कई स्कूलों को बम की धमकी मिली है, जिसके…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

“कचरा प्रबंधन बिल पास कराने के नाम पर मांगी रिश्वत, सतपुली में विजिलेंस ने दबोचा उपकोषाधिकारी”

By lokmatujala
उत्तराखंड

इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होगा यह शतक : खेल मंत्री रेखा आर्या

By lokmatujala
उत्तराखंड

मरीजों को रेफर करने की मनमानी पर लगेगी रोक, धामी सरकार बना रही है सख्त SOP

By lokmatujala
उत्तराखंड

ब्वारी गांव’ की ओर बढ़ रहे पर्यटकों के कदम, होम स्टे संचालन से लेकर पयर्टकों को विलेज टूर तक कराती हैं महिलाएं

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
मोहाली के कई स्कूलों को मिली बम धमकी, छात्रों को सुरक्षित घर भेजा गया
February 11, 2026
“हरियाणा में फरवरी में बढ़ी गर्मी, दिन का तापमान सामान्य से 3-5 डिग्री ऊपर”
February 11, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?