By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » देव दीपावली : प्रांतीय मेला महाआरती का प्रस्ताव भी पास, योगी सरकार ने किया बड़ा एलान
उत्तर प्रदेशउत्तराखंड

देव दीपावली : प्रांतीय मेला महाआरती का प्रस्ताव भी पास, योगी सरकार ने किया बड़ा एलान

lokmatujala
Last updated: August 29, 2024 11:42 am
By lokmatujala
Share
2 Min Read
SHARE

वाराणसी : योगी सरकार ने काशी में होने वाले देव दीपावली को प्रांतीय मेला घोषित कर दिया है। इसकी घोषणा कमिश्नर कौशल राज शर्मा की अध्यक्षता में हुई गंगा महोत्सव और देव दीपावली की बैठक में हुई। इस बार देव दीपावली में काशी के लोगों की सहभागिता बढ़ाने पर फोकस किया जाएगा। तैयारियों के लिए स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर रणनीति बनाई जाएगी। कमिश्नर ने कहा कि 12-14 नवंबर तक होने वाला गंगा महोत्सव आरपी घाट पर होगा। इसमें वाराणसी के स्थानीय कलाकारों, काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव के प्रतिभागियों के साथ ही बाहरी प्रतिभागियों को भी मंच दिया जाएगा। कमिश्नर ने कहा कि इस बार देव दीपावली का उद्देश्य जनसहभागिता बढ़ाना है।

इसके लिए सिविल डिफेंस, रेड क्रॉस, गंगा सफाई समितियां और विभिन्न थानों की शांति समितियों के लोगों के साथ पांच हजार अन्य लोगों को जोड़ा जाएगा। बैठक में डीएम एस राजलिंगम, वीडीए वीसी पुलकित गर्ग, सीडीओ हिमांशु नागपाल, एडीएम सिटी आलोक वर्मा, श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर सीईओ विश्वभूषण मिश्र मौजूद रहे। वहीं, देव दीपावली महासमिति के अध्यक्ष वागीश शास्त्री ने बैठक में महाआरती का प्रस्ताव रखा। इसे स्वीकार कर लिया गया है।

होटल, नाविक, ई-रिक्शा संगठन रेट तय कर लें

होटल संगठनों, नाविक संगठनों, रिक्शा/ ई-रिक्शा संगठनों से कहा गया कि वे बैठक करके अपने रेट पहले ही निर्धारित करें ताकि आने वाले पर्यटकों को पूरी जानकारी पहले से हों। नगर निगम के अफसरों को घाटों पर बाढ़ के बाद जमी सिल्ट हटाने, सीढ़ियों की सफाई करते हुए अगले डेढ़ महीने विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश निर्देशित दिए। स्वास्थ्य विभाग को मेडिकल, एंबुलेंस, चिकित्सा कैंप लगाने और नावों पर चिकित्सकीय ड्यूटी लगाते हुए स्वास्थ्य की उचित व्यवस्था बनाने को कहा गया।
TAGGED:ADM City Alok VermaCDO Himanshu NagpalCommissioner Kaushal Raj SharmaDev DeepawaliDev Deepawali Mahasamiti Chairman. Vagish ShastriDM S RajalingamGanga MahotsavKashiNewsProvincial FairSrikashi Vishwanath Temple CEO Vishwabhushan MishraUttarakhandVaranasiVDA VC Pulkit GargYogi Sarkar
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में पसरा मातम: छात्रा छात्रावास में मृत मिली, मामले की जांच जारी

By lokmatujala
उत्तराखंड

मिलावटखोरों पर धामी सरकार सख्त, उत्तराखंड में होली पर मिलावटी उत्पाद बेचे तो खैर नहीं

By lokmatujala
उत्तराखंड

धामी कैबिनेट की बैठक में 9 बिंदुओं पर हुई चर्चा

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फोन पर वार्ता कर आपदा के विषय में ली जानकारी

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
खेल अभ्यास जा रही नाबालिग से छेड़छाड़, आरोपी कॉस्टेबल सस्पेंड
January 20, 2026
डम्पर की टक्कर से बाइक सवार आईटीबीपी जवान की मौत, डम्पर चालके खिलाफ मुकदमा दर्ज
January 20, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?