By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » सनातन विरोधी है कांग्रेस, सनातनियों की आस्था और धार्मिक पहचान पर कर रही है लगातार हमले- कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या
उत्तराखंड

सनातन विरोधी है कांग्रेस, सनातनियों की आस्था और धार्मिक पहचान पर कर रही है लगातार हमले- कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या

lokmatujala
Last updated: November 15, 2024 8:39 am
By lokmatujala
Share
4 Min Read
SHARE

रुद्रप्रयाग/अगस्त्यमुनि: प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में अपने प्रचार को तेज कर दिया है। रेखा आर्या ने आज क्षेत्र के अगस्त्यमुनि नगर मंडल के अंतर्गत सिल्ली, सौडभटगाँव, क्यार्क, नाकोट और बनयाडी गांवों में नुक्कड़ सभाएं कर अपनी पार्टी की उम्मीदवार आशा नौटियाल के लिए वोट मांगे। जन संवाद के दौरान मंत्री रेखा आर्या ने जनता की समस्याओं और चुनौतियों को गंभीरता से सुना और चुनाव के उपरांत उनके निराकरण का आश्वासन भी दिया।

अपने संबोधन में मंत्री रेखा आर्या ने केदारवसियों से कहा कि यह सरकार बनाने का चुनाव नहीं बल्कि अपनी विधानसभा के लिए एक समर्पित और उचित प्रतिनिधि चुनने का चुनाव है। रेखा आर्या बोलीं कि जनता ऐसा विधायक चुने जो क्षेत्र के विकास में ‘ट्रिपल इंजन’ जोड़े और क्षेत्र वासियों के लिए समर्पित होकर कार्य करे।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि भाजपा ने मातृशक्ति के रूप में बहन शैला रानी रावत जी को केदारनाथ के प्रतिनिधित्व का अवसर दिया था  और एक बार फिर भाजपा ने महिला पर भरोसा जताकर मातृशक्ति के रूप में आशा नौटियाल को केदारनाथ विधानसभा का प्रत्याशी बनाया है।यह पार्टी की महिला हितैषी नीति का ही प्रमाण है, इसीलिए हम केदार की जनता से अनुरोध करते है कि आगामी 20 तारीख़ को कमल के फूल का बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी बहन आशा नौटियाल को भारी मतों से विजयी बनाएं।

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि केदारनाथ के पूर्व में विधायक रहे कांग्रेस प्रत्याशी, अपने विधायक रहते विधायक निधि तक को पूरा खर्च नहीं कर पाए थे। इसीलिए जनता अब आशा नौटियाल के रूप मे एक ऐसा विधायक चुनने जा रही है जोकि केवल और केवल क्षेत्र के विकास हेतु संकल्पित है।

अपने संबोधन में मंत्री रेखा आर्या ने कहा पीआरडी जवानों  और आंगनवाड़ी की बहनों का सर्वांगीण विकास भी भाजपा सरकार में ही संभव हो पाया है। पीआरडी जवानों की वेतन बढ़ोतरी हो, उनके आश्रितों को लाभान्वित करना हो या फिर महिलाओं को 33 फ़ीसदी का आरक्षण देना हो..  यह हमारी सरकार की दूरदर्शी सोच के ही परिणाम हैं कि आज प्रदेश की महिलाएं सशक्त और स्वावलंबी बन रही हैं। इसलिए मैं केदारनाथ विधान सभा की महिलाओं से ख़ास अनुरोध करती हूं कि भाजपा को अपना आशीर्वाद देकर अपनी विधानसभा का भविष्य तय करें।

रेखा आर्या ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अकेली ऐसी पार्टी है जिसकी नीतियों में युवाओं और महिलाओं को सर्वोच्च स्थान प्राप्त है और प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लगातार युवा एवं महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य कर रही है।
कांग्रेस को सनातन विरोधी बताते हुए रेखा आर्या ने कहा कि एक तरफ भाजपा है जोकि सभी धामों को नव्य भव्य स्वरूप दे रही है जबकि दूसरी तरफ़ कांग्रेस की हिंदू विरोधी सोच किसी से छुपी नहीं है।

रेखा आर्या के साथ इस अवसर पर मण्डल उपाध्यक्ष अगस्तमुनि नगर उमेश काण्डपाल, पूर्व राज्यमंत्री बीना बिष्ट, पूर्व ब्लॉक प्रमुख ममता नौटियाल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अरुणा बेंजवाल, रमेश बेंजवाल, समेत भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

TAGGED:AgastyamuniCabinet Minister Rekha AryaDivisional Vice President Agastyamuni Nagar Umesh KandpalFormer Block Chief Mamta NautiyalFormer Minister of State Bina BishtFormer Nagar Panchayat President Aruna BenjwalKedarnath Assembly ConstituencyNewsRudraprayagUttarakhand
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने पेशावर कांड के वीर नायक चन्द्र सिंह गढ़वाली का किया भावपूर्ण स्मरण

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने नव नियुक्त मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से की शिष्टाचार भेंट 

By lokmatujala
उत्तराखंडराज्य

कोसी रेंज में गूलर सिद्ध के जंगल में बाघ ने युवक को खाया, खोजबीन में सिर हुआ बरामद, धड़ की तलाश जारी

By lokmatujala
उत्तराखंड

पहली जौनसारी फिल्म का मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रोमो व पोस्टर लांच

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
नाभा रियासत में 124 साल बाद लौटी शाही दस्तारबंदी, सीएम नायब सैनी भी हुए शामिल
February 4, 2026
हरियाणा में पहली बार शुरू होगा स्टेट इनोवेशन मिशन, सीएम सैनी खुद संभालेंगे कमान
February 4, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?