By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » 1200 करोड़ की राहत राशि को कांग्रेस ने बताया ‘निराशाजनक’
उत्तराखंड

1200 करोड़ की राहत राशि को कांग्रेस ने बताया ‘निराशाजनक’

lokmatujala
Last updated: September 12, 2025 11:20 am
By lokmatujala
Share
4 Min Read
SHARE

उत्तराखंड में हाल ही में आई भयंकर दैवीय आपदा के बाद राज्यवासियों को राहत राशि के रूप में केवल 1200 करोड़ रुपये मिलने पर कांग्रेस ने केंद्र और राज्य सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय, राजीव भवन में आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने इस मामले पर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रीतम सिंह ने कहा कि राज्य में आई आपदा ने व्यापक स्तर पर जनहानि और आर्थिक नुकसान किया है। प्रधानमंत्री के उत्तराखंड दौरे के दौरान राज्य सरकार ने 5702 करोड़ रुपये के नुकसान के अनुरूप राहत की मांग की थी, लेकिन केंद्र ने केवल 1200 करोड़ रुपये की घोषणा की। उन्होंने इसे “बहुत ही निराशाजनक” करार दिया और कहा कि यह राशि आपदा प्रभावितों के पुनर्वास और पुनर्निमाण के लिए पर्याप्त नहीं है।

उन्होंने 2013 की आपदा का उदाहरण देते हुए बताया कि उस समय कांग्रेस की गठबंधन सरकार ने आपदा प्रभावितों का पुनर्वास और विस्थापन सफलतापूर्वक किया था। प्रीतम सिंह ने राज्य सरकार से अपेक्षा जताई कि वह केंद्र के सामने मजबूती से पैरवी करे और राज्य को हुए वास्तविक नुकसान की प्रतिपूर्ति सुनिश्चित करे। प्रीतम सिंह ने मलिन बस्तियों के मुद्दे पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एलिवेटेड रोड के नाम पर मलिन बस्तियों को उजाड़ने की योजना बना रही है, जिसका कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार के दौरान 582 मलिन बस्तियों को चिन्हित किया गया और उनके मालिकाना हक देने की प्रक्रिया शुरू की गई थी।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री से अपेक्षा थी कि वे हिमालयी क्षेत्रों में आपदाओं से निपटने के लिए कोई राष्ट्रीय नीति बनाएँ या संकेत दें। उन्होंने कहा कि मध्य हिमालयी क्षेत्रों में ग्लेशियर पिघलना और बादल फटना जैसी घटनाओं का प्रभाव न केवल पहाड़ी क्षेत्रों बल्कि मैदानी क्षेत्रों पर भी पड़ रहा है। रावत ने बताया कि केंद्र सरकार इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है, जबकि इन क्षेत्रों में आपदाओं की आवृत्ति लगातार बढ़ रही है। रावत ने 2013 और वर्तमान आपदा की तुलना करते हुए कहा कि 12 साल पहले के मानकों पर आज के नुकसान का आकलन नहीं किया जा सकता। उन्होंने राज्य सरकार से आग्रह किया कि प्रभावितों के कर्ज माफ किए जाएँ और उनकी आजीविका को पुनर्जीवित किया जाए।

इसके अलावा, रावत ने राज्य सरकार द्वारा मलिन बस्तियों के लिए पारित कानून को एलिवेटेड रोड के नाम पर ऑर्डिनेंस से निष्प्रभावी बनाने की कोशिश पर भी कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यह असंवैधानिक है और यदि सरकार ऐसा करती है तो कांग्रेस राज्य सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस ने साफ तौर पर कहा कि राज्यवासियों और आपदा प्रभावितों के हितों की अनदेखी कतई स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से तत्काल राहत वितरण, आजीविका पुनरुद्धार और मलिन बस्तियों के लोगों के अधिकारों की सुरक्षा की मांग की है।

TAGGED:उत्तराखंड 1200 करोड़ राहतउत्तराखंड 2013 आपदा तुलनाउत्तराखंड आजीविका पुनरुद्धारउत्तराखंड आपदा नीतिउत्तराखंड आपदा प्रभावित गांवउत्तराखंड आपदा राहतउत्तराखंड कर्ज माफीउत्तराखंड कांग्रेसउत्तराखंड पर्यावरणीय नुकसानउत्तराखंड पुनर्वास योजनाउत्तराखंड प्राकृतिक आपदाउत्तराखंड बारिश नुकसानउत्तराखंड भूमि विवादउत्तराखंड मीडिया रिपोर्टउत्तराखंड राहत वितरणउत्तराखंड सड़क निर्माण विवादउत्तराखंड ह्यूमन टच न्यूज़एलिवेटेड रोड विरोधकेंद्र राज्य आपदा सहयोगकेंद्र सरकार उत्तराखंड राहतग्लेशियर पिघलना उत्तराखंडप्रीतम सिंह बयानबादल फटना उत्तराखंडमलिन बस्तियाँ उत्तराखंडहरीश रावत प्रेस वार्ताहिमालयी क्षेत्र आपदा
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
HCS कार्यकारी शाखा की 102 पदों पर भर्ती, सरकारी कर्मचारियों के लिए विशेष छूट

चंडीगढ़। हरियाणा सिविल सर्विस (एचसीएस) की कार्यकारी शाखा और इससे जुड़े सेवाओं के…

सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

चारधाम यात्रा को मिलेगा स्वास्थ्य कवच, धामी सरकार की पहल पर केंद्र सरकार की मुहर

By lokmatujala
उत्तराखंड

गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय एवं एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में 110वीं बोर्ड बैठक, नेहरू कॉलोनी में बनेगा एमडीडीए का नया ऑफिस

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने हरियाणा में भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर नायब सैनी को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं 

By lokmatujala
उत्तराखंड

भूस्खलन और बादल फटने से बिगड़े हालात, राहत-बचाव में जुटा प्रशासन

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
HCS कार्यकारी शाखा की 102 पदों पर भर्ती, सरकारी कर्मचारियों के लिए विशेष छूट
February 7, 2026
हरियाणा कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक दिल्ली में शुरू, भूपेंद्र हुड्डा की अध्यक्षता
February 7, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?