By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » सीएम सुक्खू: पिछली भाजपा सरकार की नीतियों से प्रदेश का कर्ज बढ़ा, कांग्रेस ने कम किया बोझ
राज्यहिमाचल प्रदेश

सीएम सुक्खू: पिछली भाजपा सरकार की नीतियों से प्रदेश का कर्ज बढ़ा, कांग्रेस ने कम किया बोझ

lokmatujala
Last updated: March 7, 2026 2:57 am
By lokmatujala
Share
4 Min Read
SHARE

मंडी: पिछली भाजपा सरकार को 5 वर्षों में 54,000 करोड़ रुपए आरडीजी और 16,000 करोड़ रुपए जीएसटी प्रतिपूर्ति के रूप में मिले। अगर पूर्व मुख्यमंत्री ने वित्तीय अनुशासन रखा होता तो 30,000 करोड़ रुपए कर्ज कम हो सकता था। वर्तमान सरकार को 17,000 करोड़ रुपए आरडीजी के रूप में मिले और अब अगले वित्त वर्ष से वह भी बंद हो गया है। अगर मुझे इतना पैसा मिला होता तो आज हिमाचल प्रदेश कर्ज मुक्त होता। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को ये बातें जिला मंडी के नाचन विधानसभा क्षेत्र के दियारगी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार ने पूरे प्रदेश में 1,000 करोड़ रुपए के भवन बना दिए, जो आज खाली पड़े हैं। पिछली भाजपा सरकार ने चुनावी लाभ के लिए 5,000 करोड़ रुपए की रेवड़ियां बांट दीं। चुनाव से 6 महीने पहले पूरे प्रदेश में अनेक संस्थान खोल दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर हिमाचल प्रदेश को उसके अधिकार दे दिए जाएं तो हमें किसी से कुछ भी मांगने की जरूरत नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला मंडी ने भाजपा को 9 सीटें दीं, पिछली भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री भी मंडी जिले से थे, लेकिन मेडिकल कॉलेज नेरचौक के हाल भी बदतर थे। उन्होंने कहा कि आज से हमने नेरचौक में रोबोटिक सर्जरी की शुरूआत कर दी है। उन्होंने कहा कि प्राइवेट अस्पताल में यह ऑप्रेशन 5 लाख रुपए में होता है, जबकि हिमाचल प्रदेश के मेडिकल कॉलेज में यह ऑप्रेशन 50,000 रुपए में होगा। नेरचौक में कैथ लैब स्थापित करने के लिए 12 करोड़ रुपए दिए।

हिमाचल के अधिकारों के लिए साथ खड़ी नहीं हुई भाजपा 

भाजपा को हिमाचल विरोधी करार देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में आपदा के दौरान भाजपा बार-बार विधानसभा सत्र बुलाने की मांग करती थी, जबकि पूरी कांग्रेस सरकार प्रभावित परिवारों की मदद में जुटी थी, लेकिन जब हिमाचल प्रदेश को केंद्र सरकार से विशेष राहत पैकेज दिलाने का प्रस्ताव आया तो भाजपा विधायक नारे लगाते हुए विधानसभा से बाहर चले गए। आरडीजी पर भी राज्य सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई, लेकिन वहां भी हिमाचल के अधिकारों के लिए भाजपा साथ खड़ी नहीं हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए सरकार ने आपदा में प्रभावित हॉर्टिकल्चर कॉलेज थुनाग को चैलचौक शिफ्ट करने की बात की तो नेता विपक्ष ने नाचन का विरोध किया। उन्होंने कहा  कि जयराम  तब मंडी भूल गए और उन्हें सराज याद आ गया।

ओपीएस बंद नहीं होगी, एरियर भी देंगे

सीएम सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कभी भी पुरानी पैंशन स्कीम बंद नहीं होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पहली ही कैबिनेट में ओपीएस दी और यह किसी भी राजनीतिक मंशा से नहीं किया है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं एक सरकारी कर्मचारी के बेटे हैं और किसी भी कीमत पर पुरानी पैंशन को बंद नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का हित सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार एरियर भी देगी और हर चुनौती का सामना करेंगे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों की सूची तैयार की जाएगी और जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। चिट्टे के कारोबार में संलिप्त कोई भी व्यक्ति नहीं बचेगा, कर्मचारी बर्खास्त होंगे और चिट्टा तस्करों की संपत्ति नेस्तनाबूद कर दी जाएगी।

भाजपा 5 गुटों में बंटी, विधायक विनोद को भी खतरा

सीएम ने कहा कि भाजपा आज 5 गुटों में बंटी है। उन्होंने कहा कि नाचन के विधायक विनोद कुमार को भी भाजपा के बाकी 4 गुटों से खतरा है।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

खेल मंत्री रेखा आर्या ने देखे कबड्डी और कलारीपयट्टू के मैच

By lokmatujala
राज्यहरियाणा

हरियाणा विधानसभा में वंदेमातरम् पर हंगामा, सीएम नायब सैनी ने कांग्रेस पर किया कटाक्ष

By lokmatujala
उत्तराखंड

प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे हैं कारगर प्रयास- मुख्यमंत्री

By lokmatujala

हरिद्वार विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक,लैंड बैंक सहित कई प्रस्ताव हुए पास, जानिए

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
कांग्रेस के विधायक बिकने के लिए तैयार बैठे हैं, राज्यसभा चुनाव में सौदेबाजी हो सकती है : अभय चौटाला
March 7, 2026
टटिहरी गाना विवाद: रैपर बादशाह की मुश्किलें बढ़ीं, पंचकूला में FIR, महिला आयोग का नोटिस, शिक्षा मंत्री बोले- ‘कड़ी कार्रवाई होगी’
March 7, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?