पंचकूला। भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारत की ऐतिहासिक जीत पर सीएम नायब सैनी ने बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि शानदार, जबरदस्त, जिंदाबाद। धुम्मा ठा दिया भाई!
टी-20 विश्व कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को चारों खाने चित करके विश्व विजेता बनने पर भारतीय क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकमानएं। पूरे टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने जिस जुनून और जज्बे के साथ खेला, उससे प्रत्येक भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा हो गया है।
