By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » युवा धर्म संसद के उद्घाटन समारोह में पहुंचे सीएम धामी, राष्ट्र प्रथम का दिया संदेश
उत्तराखंड

युवा धर्म संसद के उद्घाटन समारोह में पहुंचे सीएम धामी, राष्ट्र प्रथम का दिया संदेश

lokmatujala
Last updated: September 14, 2024 7:21 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पतंजलि ऑडिटोरियम में आयोजित युवा धर्म संसद कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सेवा संस्थानम द्वारा आयोजित चतुर्थ युवा धर्म संसद में पहुंचे सभी महानुभावों तथा युवा शक्ति का देवभूमि उत्तराखण्ड आगमन पर स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि 11 सितम्बर 1893 में स्वामी विवेकानन्द जी द्वारा अमेरिका के शिकागो शहर में दिए गए उद्बोधन को आधार मानकर आयोजित यह कार्यक्रम देश की युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने के लिए अवश्य ही प्रेरित करेगा क्योंकि यह संसद निष्ठावान और जागरूक नागरिकों के निर्माण का कार्य करती है।
उन्होंने कहा कि आज भारत एक युवा देश के रूप में जाना जाता है और अगर देश के युवा सही दिशा में कार्य करेंगे तो निश्चित ही हमारा देश पुनः विश्व गुरू के पद पर आसीन होगा। देश को विश्व गुरू बनाने तथा वर्ष 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए युवाओं को अपने कंधों पर जिम्मेदारी लेनी होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा विकल्प रहित संकल्प होना चाहिए क्योंकि संकल्प में विकल्प ले आते हैं तो संकल्प वहीं पर समाप्त हो जाता है, हमारे रास्ते बदल जाते हैं, मंजिल हमसे दूर हो जाती है और सपने हम से रूठ जाते हैं। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारतीय संस्कृति को संपूर्ण विश्व में पहचान मिल रही है और भारतीय सनातन संस्कृति की अनमोल धरोहर योग और प्राणायाम को पूरा विश्व अपना रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड अध्यात्म की धरती रही है। प्रदेश सरकार उत्तराखंड के अंदर धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। राज्य सरकार ने दून विश्वविद्यालय में सेंटर फॉर हिंदू स्टडीज की पढ़ाई शुरू करने का भी निर्णय लिया है। विकसित राष्ट्र के निर्माण में उत्तराखण्ड के युवा भी आगे बढ़ रहे हैं। कार्यक्रम में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या के महासचिव चम्पत राय, सिद्धपीठ हनुमन्निवास अयोध्या आचार्य मिथिलेश नंनिदनी शरण महाराज एवं बाबा रामदेव ने भी अपने विचार प्रकट किए।
इस अवसर पर विधायक प्रदीप बत्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, पूर्व विधायक सुरेश राठौर, जिलाध्यक्ष भाजपा शोभाराम प्रजापति, जिलाधिकारी  कर्मेन्द्र सिंह, एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल उपस्थित रहे।
Dehradun, Chief Minister Pushkar Singh Dhami, Patanjali Auditorium, Youth Dharma Parliament Program, MLA Pradeep Batra, District Panchayat President Kiran Chaudhary, former MLA Suresh Rathore, District President BJP Shobharam Prajapati, District Magistrate Karmendra Singh, SSP Pramendra Dobal, News, Uttarakhand
TAGGED:Chief Minister Pushkar Singh DhamiDehradunDistrict Magistrate Karmendra SinghDistrict Panchayat President Kiran ChaudharyDistrict President BJP Shobharam Prajapatiformer MLA Suresh RathoreMLA Pradeep BatraNewsPatanjali AuditoriumSSP Pramendra DobalUttarakhandYouth Dharma Parliament Program
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
सत्य साईं संजीवनी अस्पताल गर्भस्थ शिशुओं के लिए करेगा फीटल स्क्रीनिंग की निशुल्क सेवा शुरू, पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने किया 5 बेड के शिशु सघन चिकित्सा कक्ष का उद्वघाटन

स्वरूप पुरी/सुनील पाल रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल चिकित्सा के…

पुत्र मोह पर हरदा की सफाई, परिवारवाद का आरोप, हरदा का क्या जवाब

गिरीश खडायत / सुनील पाल  हरिद्वार लोकसभा सीट से अपने बेटे वीरेंद्र…

14 से 20 अप्रैल तक चलेगा अग्निशमन सप्ताह, अग्निशमन दिवस पर जनजागरूकता रैली निकाल लोगो को किया जागरूक

सुनील पाल / स्वरुप पूरी  हरिद्वार - आज अग्निशमन दिवस के अवसर…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

नवोदय विद्यालय गैरसैंण में लगी आग, बच्चे और स्टाफ को बचाया, टला बड़ा हादसा

By lokmatujala
उत्तराखंडराज्य

उधम सिंह नगर में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन जारी

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी ने अर्पित फाउंडेशन द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में किया प्रतिभाग, सीएम का हुआ सम्मान

By lokmatujala
उत्तराखंड

सोनप्रयाग-गौरीकुंड के बीच वॉश आउट एरिया के सामने तैयार हो रहा पैदल बाईपास, आवाजाही होगी आसान

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
दस्तावेजों के डिजिटलीकरण में पिछड़े 10 जिलों को शासन की मोहलत, छह माह की समय-सीमा बढ़ी
February 5, 2026
यूपी में 24 IPS अफसरों के किए तबादले, योगी सरकार ने गोरखपुर समेत 11 जिलों के SSP-SP बदले
February 5, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?