By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » CM योगी बोले: ‘संत रविदास के विचार मानव जीवन की प्रेरणा’, बाबा साहब को भाजपा राज में मिला सम्मान
उत्तर प्रदेश

CM योगी बोले: ‘संत रविदास के विचार मानव जीवन की प्रेरणा’, बाबा साहब को भाजपा राज में मिला सम्मान

lokmatujala
Last updated: June 11, 2025 8:30 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE


संत समागम में बोले सीएम योगी: संत रविदास के विचार आज भी देश के विकास का आधार
मुजफ्फरनगर (शुकतीर्थ): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को शुकतीर्थ स्थित सतगुरु समानदास आश्रम में आयोजित संत समागम को संबोधित करते हुए कहा कि संत रविदास ने समाज को आडंबर और भेदभाव से मुक्त करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा, “संत रविदास का मंत्र ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ न केवल आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है, बल्कि यह मानव जीवन में पवित्रता और निर्मलता की ओर प्रेरित करता है।”
सीएम योगी ने कहा कि संत रविदास के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने समाज में समानता, सेवा और समरसता का संदेश दिया, जिसे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ-सबका विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने उल्लेख किया कि कोरोना काल में 21 करोड़ लोगों को अन्न वितरण किया गया, जो संत रविदास की विचारधारा को मूर्त रूप देने का प्रमाण है।
“बाबा साहब को भाजपा सरकार में मिला सच्चा सम्मान”
मुख्यमंत्री ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए कहा कि आज़ादी के बाद कई सरकारें आईं, लेकिन किसी ने बाबा साहब को वह सम्मान नहीं दिया, जो उन्हें मिलना चाहिए था। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पंच तीर्थ का निर्माण हुआ है, जो बाबा साहब के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।”
योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था की मजबूती का हवाला देते हुए कहा कि अब ‘कैराना और कांधला’ जैसे इलाकों से पलायन की घटनाएं नहीं होतीं, क्योंकि सरकार ने सुरक्षा का माहौल बनाया है। उन्होंने इसे जनता के सहयोग और आशीर्वाद से मिली आत्मशक्ति का प्रमाण बताया।
शुकतीर्थ का ऐतिहासिक गौरव
मुख्यमंत्री ने शुकतीर्थ की ऐतिहासिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “दुनिया में शायद ही कोई स्थान होगा, जहां लोग अपने इतिहास की 5000 वर्षों पुरानी विरासत को इतनी गहराई से महसूस करते हों। यह भूमि धर्म, संस्कृति और परंपरा का केंद्र रही है।”
श्रद्धांजलि और घोषणाएं
समागम से पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सतगुरु समानदास महाराज की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की और समाधि स्थल पर पुष्पांजलि दी। उन्होंने आश्रम के मुख्य द्वार के सुंदरीकरण कार्य का लोकार्पण भी किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कई विकास कार्यों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि निकट भविष्य में सतगुरु समानदास महाराज, स्वामी ज्ञान भिक्षुक महाराज और अन्य पूज्य संतों के नाम पर घाटों का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही, क्षेत्रीय सड़कों के चौड़ीकरण, पार्क और आश्रम परिसर में सत्संग भवन के निर्माण की भी योजना है।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तर प्रदेशराज्य

यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मथुरा-हमीरपुर से गोरखपुर तक बदले गए PCS अफसर

By lokmatujala
उत्तर प्रदेशउत्तराखंड

आईआईटी BHU में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के 2 आरोपियों को हाईकोर्ट से मिली जमानत, एक सलाखों के पीछे

By lokmatujala
उत्तर प्रदेशराज्य

अयोध्या राम मंदिर में मोबाइल फोन पर रोक, निजी सुरक्षाकर्मी भी बैन; चैत्र नवरात्र से पहले नियम लागू

By lokmatujala
उत्तर प्रदेशराज्य

उत्तर प्रदेश में जल्द लागू होगी नई आयुष नीति, बनेगा प्रदेश आयुष हब

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
हरियाणा राज्यसभा चुनाव: भाजपा की रणनीति फिसली, कांग्रेस में संगठनात्मक दरारें उजागर
March 19, 2026
हरियाणा में पानीपत में देश की पहली मेगा ग्रीन हाइड्रोजन परियोजना स्थापित होगी
March 19, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?