By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने राज्य स्थापना सप्ताह के आयोजन की तैयारियों की करी समीक्षा
उत्तराखंड

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने राज्य स्थापना सप्ताह के आयोजन की तैयारियों की करी समीक्षा

lokmatujala
Last updated: October 30, 2024 6:37 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE
देहरादून : मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सचिवालय में राज्य स्थापना सप्ताह के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान मुख्य सचिव ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के अनुरूप इस वर्ष राज्य स्थापना दिवस का राज्य स्तर तथा जनपद स्तर पर भव्य आयोजन किया जाए।
मुख्य सचिव ने कहा कि इस वर्ष उत्तराखण्ड राज्य स्थापना के 24 वर्ष पूरे हो जाएंगे तथा 25वीं रजत जयन्ती की शुरूआत हो जाएगी। इसलिए प्रदेशवासियों के लिए इसका विशेष महत्व है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप उत्तराखण्ड के जनमानस, अन्य प्रदेशों व विदेश में रहने वाले प्रवासियों तथा उत्तराखण्ड के विकास में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष भागीदार बनने वाले सभी लोगों को देवभूमि रजतोत्सव में भागीदार बनाया जाए। उन्होंने कहा कि इस वर्ष राज्य स्थापना दिवस 9 नवम्बर 2024 से, अगले वर्ष 9 नवम्बर 2025 तक पूरे वर्ष मनाये जाने वाले ‘‘देवभूमि रजतोत्सव’’ की शुरूआत की जाएगी। इस वर्ष राज्य स्थापना दिवस का आयोजन 6 नवम्बर से आरम्भ होकर सप्ताह भर तक किये जाने का प्रस्ताव है। जिसकी शुरूआत नई दिल्ली में उत्तराखण्ड सदन के शुभारम्भ, दिल्ली में रहने वाले विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत उत्तराखण्ड मूल के अधिकारियों, कार्मिकों व प्रवासियों की भागीदारी से आयोजित किए जाने का प्रस्ताव है।
सीएस ने कहा कि इसके अगले क्रम में प्रवासी उत्तराखण्ड सम्मेलन के आयोजन, भव्य खेल एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, महिला सशक्तिकरण की थीम पर विशेष उत्सव का आयोजन, जरूरतमंदों के लिए बहुद्देशीय शिविरों का आयोजन, मलिन बस्तियों में स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों का अयोजन, दिव्यांगों के लिए विशेष कार्यक्रम, विभिन्न सम्मान व पुरस्कार वितरण कार्यक्रमों का आयोजन, राज्य आन्दोलकारियों व शहीदों की गौरवगाथा जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने 24 वर्षों में राज्य की उपलब्धियों एवं विकास की संभावनाओं पर स्कूल व काॅलेज स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर इसमें युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीएस ने इसमें प्रदेश के सभी वर्गों, विशेष रूप से महिलाओं, स्कूली बच्चों व युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने मण्डल तथा जिला स्तर पर भी राज्य स्थापना दिवस को भव्यता से आयोजित किए जाने हेतु विशेष तैयारियों के निर्देश दिए।
इस दौरान बैठक में सचिव विनय शंकर पांडेय, दीपेंद्र कुमार चौधरी सहित सभी जिलाधिकारी वर्चुअल माध्यम से मौजूद रहे।
TAGGED:Chief Minister Pushkar Singh DhamiChief Secretary Radha RaturiDeependra Kumar ChaudharyDehradunNewsSecretary Vinay Shankar PandeyState Foundation WeekUttarakhandVideo Conferencing
Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

संजय भाटिया: करनाल से सांसद से राज्यसभा तक, जीटी बेल्ट का प्रमुख पंजाबी चेहरा

राज्यसभा के नवनिर्वाचित सदस्य संजय भाटिया कॉलेज समय से ही राजनीति में…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तराखंड

रायपुर सर्विस सेंटर में लूट करने वाले बदमाश को पुलिस ने दबोचा, फायरिंग में घायल

By lokmatujala
उत्तराखंड

राष्ट्रीय खेल में देवभूमि ने छोड़ी गहरी छाप, उत्तराखंड सरकार ने कम समय में किया कमाल

By lokmatujala
उत्तराखंड

उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: 12 जिलों में 17,829 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज

By lokmatujala
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री धामी को 11 करोड़ रुपए का लाभांश का चेक प्रबंध निदेशक पिटकुल ने सौंपा

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
संजय भाटिया: करनाल से सांसद से राज्यसभा तक, जीटी बेल्ट का प्रमुख पंजाबी चेहरा
March 17, 2026
कांग्रेस ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, कहा- वोट अमान्य घोषित न हों
March 17, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?