By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
lokmatujalalokmatujalalokmatujala
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Notification Show More
Font ResizerAa
lokmatujalalokmatujala
Font ResizerAa
  • Home
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • Home
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली/एनसीआर
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • झारखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अर्न्तराष्ट्रीय
  • धार्मिक
  • मनोरंजन
    • खेल
    • बॉलीवुड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
Follow US
Home » Blog » मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा ऐलान: आउटसोर्स भर्ती बंद, स्टाफ नर्स और असिस्टेंट प्रोफेसर पद सृजित
राज्यहिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा ऐलान: आउटसोर्स भर्ती बंद, स्टाफ नर्स और असिस्टेंट प्रोफेसर पद सृजित

lokmatujala
Last updated: March 12, 2026 3:17 am
By lokmatujala
Share
3 Min Read
SHARE

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि सरकार आउटसोर्स आधार पर नियुक्तियों को बंद करना चाहती है। यह युवाओं का शोषण है। स्वास्थ्य विभाग में नियमित के साथ असिस्टेंट स्टाफ नर्सों के पद सृजित किए जा रहे हैं। बैचवाइज नर्सों की भर्ती की जा रही है।

सरकार ने ओवरसीज भर्ती विभाग बनाया है, जो नौकरी के लिए विदेश जाने वाले युवाओं का पूरा ट्रैक एंड ट्रेस रखता है। मुख्यमंत्री बुधवार को आइजीएमसी शिमला में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में हुई कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के बाद संबोधित कर रहे थे।

तीसरे मोर्चे की हमेशा रहती है संभावना

मुख्यमंत्री सुक्खू ने प्रदेश में तीसरे मोर्चे पर उठी सियासी हलचल पर कहा है कि प्रदेश में तीसरे मोर्चे की संभावना हमेशा से रही है। मैं लंबे वक्त से कह रहा हूं कि भाजपा पांच गुटों में बंटी है और हिमाचल विरोधी है। भाजपा इन दिनों सिर्फ दोषारोपण के काम में लगी है। भाजपा ने न तो आपदा के दौरान प्रदेश का साथ दिया और न ही आरडीजी की बहाली के लिए, मात्र इंटरनेट मीडिया के जरिए राजनीति में लगी है।

एलपीजी की कमी पर केंद्र से जताई है चिंता, वे इसे देख रहे

इजरायल-ईरान युद्ध से प्रभावित हुई एलपीजी की सप्लाई के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि एलपीजी की कमी को लेकर केंद्र सरकार से चिंता जताई है। एलपीजी आपूर्ति केंद्र सरकार के अधीन आती है और वे इसे देख रहे हैं।

80 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती होगी

उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा प्राप्त करने के दौरान स्टाफ नर्स को भी 40 प्रतिशत के स्थान पर पूरा वेतन दिया जाएगा। अगले महीने मेडिकल एजुकेशन विभाग में 80 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती शुरू की जाएगी। आने वाले समय में इस क्षेत्र में बहुत नौकरियां मिलने वाली हैं। प्रदेश के सभी मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी, हाईएंड एमआरआइ मशीनें लगाई जा रही हैं।

जीएसटी का फायदा बड़े राज्यों को

केंद्र सरकार ने प्रदेश की आरडीजी बंद कर दी। हमारे पास सिर्फ पानी और जंगल हैं। हमें उद्योगों से भी ज्यादा लाभ नहीं मिलता, क्योंकि जीएसटी उत्पाद की खरीद पर लगता है। प्रदेश की आबादी बहुत कम है। उत्पाद हिमाचल में तैयार हो रहे हैं, लेकिन जीएसटी का फायदा बड़े राज्यों को हो रहा है।

टैक्स कलेक्शन घटकर 150 करोड़ रह गया

हमारा टैक्स कलेक्शन 4000 करोड़ रुपये से घटकर 150 करोड़ रुपये रह गया है। हमें बिजली परियोजनाओं में 50 प्रतिशत रायल्टी मिलनी चाहिए। उन्होंने नर्सिंग स्कालर सोसायटी को पांच लाख रुपये देने की घोषणा भी की।

Share This Article
Facebook Copy Link Print
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Fast Four Quiz: Precision Medicine in Cancer

How much do you know about precision medicine in cancer? Test your knowledge with this quick quiz.
Get Started
राजस्थान सरकार ने रविवार रात को किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

राजस्थान सरकार ने रविवार रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार…

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते दिन शहर बाढ़ प्रभावति इलाकों का किया दौरा

जोधपुर से सांसद और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बीते…

भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात को देखते हुए जोधपुर के सभी सरकारी- निजी स्कूलों में छुट्टी के आदेश जारी

राजस्थान के जोधपुर में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए…

Your one-stop resource for medical news and education.

Your one-stop resource for medical news and education.
Sign Up for Free

You Might Also Like

उत्तर प्रदेशराज्य

लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला भी भरण पोषण की हकदार, हाईकोर्ट ने कहा- शादी का ठोस प्रमाण जरूरी नहीं

By lokmatujala
"बठिंडा: मां ने प्रेम संबंध में बाधक बच्चों को जहर देकर हत्या की, दो गिरफ्तार"
Breaking Newsपंजाब

“बठिंडा: मां ने प्रेम संबंध में बाधक बच्चों को जहर देकर हत्या की, दो गिरफ्तार”

By lokmatujala
उत्तराखंड

उत्तराखंड की आतिथ्य परंपरा और संस्कृति से प्रभावित मॉरीशस के प्रधानमंत्री

By lokmatujala
झारखंड

हावड़ा-नई दिल्ली रेलखंड पर ओवरहेड तार टूटने से यातायात ठप, वंदे भारत समेत कई ट्रेनें फंसीं

By lokmatujala

संपर्क सूत्र
Name – Mohammad Qasim
Phone No. – 7388521213
Email ID – lokmatujala@gmail.com
Address – 89/148-C Dalel Purwa
(Near Bansmandi Police Chowki)
Kanpur- 208001

Company
  • Privacy Policy
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
हरियाणा में रबी-2026 के लिए गेहूं का MSP बढ़ाकर 2585 रुपये प्रति क्विंटल किया गया
March 12, 2026
हरियाणा में LPG, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सामान्य, कामर्शियल सिलेंडरों में अस्थाई रुकावट
March 12, 2026

Copyright © 2025 लोकमत उजाला. All Rights Reserved. designed by Sorit Chaudhary

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?