रुद्रपुर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार, 7 फरवरी को जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 2:30 बजे एनएचपीसी विश्राम गृह, बनबसा, चम्पावत से कार द्वारा प्रस्थान कर अपराह्न 3:00 बजे बिरिया मझोला, खटीमा पहुंचेंगे।
ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट में करेंगे सहभागिता
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बिरिया मझोला, खटीमा में स्वर्गीय मनीष चंद जी की स्मृति में आयोजित द्वितीय ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 में प्रतिभाग करेंगे। इस अवसर पर वे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करेंगे और खेलों के माध्यम से युवाओं के विकास पर संदेश देंगे।
राजकीय महाविद्यालय में विंटर कार्निवाल में होंगे शामिल
इसके उपरांत माननीय मुख्यमंत्री अपराह्न 3:45 बजे बिरिया मझोला से प्रस्थान कर 4:15 बजे राजकीय महाविद्यालय खटीमा पहुंचेंगे, जहां छात्र संघ खटीमा द्वारा आयोजित विंटर कार्निवाल कार्यक्रम में भाग लेंगे।
निजी आवास के लिए करेंगे प्रस्थान
कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सायं 5:00 बजे राजकीय महाविद्यालय से प्रस्थान कर अपने निजी आवास नगला तराई पहुंचेंगे।
